कार्यकर्ता पंडितजी के विचारो को जन जन तक पहुचाने हेतु तैयार हो जाये - जिलाध्यक्ष भावसार

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय सुखदेव विहार परिसर में नगर के अल्पकालीन एवं पूर्णकालिन विस्तारक का एक दिवसीय प्रषिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार एवं इंदौर से आये श्री अष्विन शुक्ला द्वारा उपस्थित मंडल पदाधिकारीयो जिला पदाधिकारी एवं अल्पकालीन पूर्णकालीक विस्तारक को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यो मे से पंडित दीनदयालजी उपाध्याय एक थे। आज उनके द्वारा रचित एकात्म मानववाद दर्शन को अपना आदर्श मानकर केन्द्र की सरकार एवं 19 राज्यों  में भाजपा की सरकारे काम कर रही है हम सब सौभाग्यशाली है कि उनके विचारो को जन जन तक पहुचाने का अवसर हमे जन्म शताब्दी वर्ष के दोरान द्वितीय चरण के कार्यक्रम के अवसर पर मिला है। हम पंडितजी के विचारो के साथ केन्द्र की एवं प्रदेश की भाजपा सरकारो की जनहितेषी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने का सदप्रयास करे। आपने कहा कि मिशन 2018 में मिलने वाली चुनोतियो के लिये हम सब एकजुट होकर एक स्वर में गुनगुनाना सीखे। क्योकि नरेन्द्र मोदी के नेतत्व एवं भाजपा की राष्टवादी विचारधारा को  अन्य राजनैतिक दल एवं इनसे जुडे संगठन जो अराश्टीय गतिविधि में संलग्न है वे पचा नही पा रहे है। 
 इस अवसर पर संभागीय नेतत्व के निर्देष पर झाबुआ मंडल की बैठक लेने आये श्री अष्विन शुक्ला द्वारा केद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ पर प्रकाश डाला ओर कहा कि आज कोइ्र भी व्यक्ति सरकार की योजनाओ से अछुता नही रहा है हम इसका गुणगान 7 दिवसीय करणीय कार्यो के दरमियान घरघर दस्तक देकर जनता को बताये। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे द्वारा भी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर सात दिन तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के करणीय कार्यो का वाचन नगर महामंत्री कीर्ति भावसार द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन किया वही आभार प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष अंकुर पाठक द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग मे जिला पदाधिकारी सर्वश्री अजय पोरवाल, ओ पी राय, सावित्री मेडा, महेन्द्र तिवारी, गणेश उपाध्याय, विकास शाह ,सायराखान, तथा मंडल पदाधिकारी अंकुर पाठक, जुवानसिह गुंडिया, धनसिंह बारिया, बंसती बारिया, मयुरी चौहान, आशा डामोर, इरषाद कुरेषी, अमरीष त्रिवेदी, योगेष नाहर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अंबरीष भावसार द्वारा हमारे प्रतिनिधि को दी गई।

कार्यकर्ता पंडितजी के विचारो को जन जन तक पहुचाने हेतु तैयार हो जाये - जिलाध्यक्ष भावसार , bjp-jhabua