भारत माता की सेवा के लिए हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण का प्रकल्प है भाजपा - मनोहर सेठिया

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस.

भारतीय जनता पार्टी ने उत्साह के साथ समारोह पूर्व मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

झाबुआ । भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिये 6 अप्रेल का दिन कोई सामान्य दिन नहीं है। इस दिन हमारे मन में एक अत्यंत खास बात अंकित हुई थी। इस दिन भारत की राजनीति का हमेशा के लिए कायापलट हुआ था। आज से 36 वर्ष पूर्व 6 अप्रेल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। भारतीय जनता पार्टी की विशिष्टता के बारे में कहा जावें तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे। मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए लाखों निस्वार्थ कार्यकर्ताओं ने सेवा, त्याग और देशभक्ति की भावना से उनका जीवन समर्पित कर दिया था। इन लोगों के खून-पसीने से भारतीय जनता पार्टी का उदय सम्भव हुआ है। यह किसी एक व्यक्ति या परिवार की बात नहीं बल्कि भारत माता की सेवा के लिए हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण की बात है और इसी से आज भी भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है।
            भारत को वैश्विक नेतृत्व के शिखर पर ले जाने के मकसद से देशभर में एक विजन और एक मिशन से काम करने वाले तमाम नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि आज के निराशावादी और अनिश्चितता के माहौल में अगर कोई पार्टी महात्मा गांधी के सुराज्य के सपने को साकार करने में सक्षम हो या कोई पार्टी स्वामी विवेकानन्द के भारत को जगदगुरु बनाने के सपने को साकार करने में सक्षम है तो वह भाजपा ही है। पूरे देश के कोने कोने तक आज भाजपा जनज न की आस्था, विश्वास का केन्द्र बन चुकी है  और पार्टी का परचम पूरे देश में सतत लहराता जारहा है । भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा तेजी के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा करने में आगे बढ रही है। 
      उक्त उदबोधन शुक्रवार को स्थानीय राजगढ नाका स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण कर भाजपा के स्थापना दिवस को मनाने के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर सेठिया ने उपस्थित उत्साही भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे । इसके पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल ने भी भाजपा के स्थापना दिवस के बारे मे बताया कि कांग्रेस मुक्त भारत का जो सपना हमारे नेताओं का है वह पूरा होता दिखाई देने लगा है । भाजपा की स्थापना को  36 वर्ष की अवधि हो चुकी है और विश्व स्तरीय पार्टी के रूप  में प्रतिस्थापित हो गई है।
      नगर मंडल झाबुआ के भाजपा स्थापना दिवस पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष मनेाहर सेठिया, विधायक शांतिलाल बिलवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, ओ पी राय,प्रवीण सुराणा मंडल अध्यक्ष बबलु सकलेचा, विजय नायर, कल्याणसिंह डामोर, सोमसिंह सोलंकी, अजय सोनी, पर्वतसिंह मकवाना, श्रीमती बंसती बारिया, निर्मला अजनार, मुकेश अजनार, राजेन्द्र सोनी, सौरभ जायसवाल, भूपेश सिंगोड, ईरशाद कुर्रेशी, सईदुल्लाखान, संजय शाह, हरबन डामोर, लक्ष्मणसिंह गामड,नाना राठौर, महेन्द्र भूरिया, अुकंर पाठक, जुनेद कुरेशी अशोक त्रिवेदी, जितेन्द्र पांचाल, पण्डित महेन्द्र तिवारी, छितूसिंह मेडा, पूर्वेंश कटारिया सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भाजपामय कर दिया । इस अवसर पर मिठाईया खिलाकर ख्ुाशियों का इजहार किया गया।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्साह के साथ समारोह पूर्व मनाया भाजपा का स्थापना दिवस-Bharatiya-Janata-Party-celebrates-celebration-of-BJP-with-enthusiasm

भाजपा जिला अध्यक्ष के  कार्यालय का अटल कांपलेक्स में हुआ शुभारंभ, प्रतिदिन  4 घण्टे जनता के लिये उपलब्ध रहेगें श्री सेठिया

झाबुआ ।  भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर राजगढ नाका स्थित अटल कांपलेक्स के दूसरे तल पर शुक्रवार को वरिष्ठ समाजसेवी मीठालाल शाह के करकमलों से फीता काट कर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर सेठिया के कार्यालय का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर विधायक शांतिलाल बिलवाल जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर सेठिया, शैलेष दुबे, विजय नायर, प्रवीण सुराणा,धनसिंह बारिया,पर्वतसिंह मकवाना  बसंती बारिया ईरशादकुरेशी भूपेश सिंगाड सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर श्री सेठिया को बधाइ्रया दी गई । 
       इस अवसर पर उन्होने कहा कि राजगढ नाका स्थित कांपलेक्स में भाजपा अध्यक्ष का कार्यालय शुरू हो जाने से ग्रामीण एवं शहरी लोगों की समस्याओं के निराकरण में तेजी आवेगी वही प्रति दिन कम से कम 4 घण्टे वे स्वयं कार्यालय में उपस्थित रहेगें तथा अपने दायित्वों का निर्वाह करेगें ।

असंगठित मजदूर कल्याण योजना में विधायक एवं जिला भाजपाध्यक्ष ने किये पंजीयन

झाबुआ ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा असंगठित रूप  से  प्रदेश भर में जीवन यापन करने वाले श्रमिकों एवं दहाडी मजदूरों को शासन की योजनानुसार लाभान्वित करने तथा उनका जीवनस्तर उपर उठाने के लिये प्रारंभ की गई  मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना में पंजीयन का कार्य शुरू किया गया है । शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर सेठिया द्वारा राजगढ नाका पर काउंटर लगा कर ऐसे असंगठित मजदूरों का पंजीयन विजय नायर,  कल्याणसिंह डामोर,धनसिंह बारिया, बसंती बारिया, प्रवीण सुराणा, बबलु सकलेचा पर्वतसिंह मकवाना, लक्ष्मणसिंह गामड, महेन्द्र तिवारी,राजेन्द्र सोनी, मुकेश अजनार,भूपेश सिंगाड सहित बडी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो की उपस्थिति में किया गया तथा डेढ दर्जन अधिक असंगठित मजदूरों का पंजीयन किया गया । श्री सेठिया एवं  विधायक श्री बिलवाल ने  इस योजना को श्रमिको के हितार्थ एक बडा कदम बताया ।

असंगठित मजदूर कल्याण योजना में विधायक एवं जिला भाजपाध्यक्ष ने किये पंजीयन-Bharatiya-Janata-Party-celebrates-celebration-of-BJP-with-enthusiasm