जिला स्तरीय अंत्योदय समिति का गठन श्री भावसार बने उपाध्यक्ष
समिति के अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री रहेगे उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार होगे इस समिति के सचिव झाबुआ जिला कलेक्टर रहेगे
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संगठन एवं सरकार द्वारा प्रत्येक जिले मे जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय समिति का गठन किया जा रहा है। इसी श्रंखला मे झाबुंआ जिले की जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय समिति का गठन हो गया है। शासन के आदेश क्रमांक 648/653/2018/23/योआसां/9.4.2018 के अनुसार झाबुआ जिले की जिला स्तरीय अन्त्योदय समिति का गठन हो गया है जो इस प्रकार है -
इस समिति के अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री रहेगे उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार होगे इस समिति के सचिव झाबुआ जिला कलेक्टर रहेगे।
ये होंगे जिला अंत्योदय समिति के सदस्य -
सर्वश्री गौरसिंह वसुनिया, ओमप्रकाश राय, नीलेश मीणा, राजेन्द्र उपाध्याय, कीर्ति भावसार, कल्याणसिंह डामोर, वर्मा कटारा, नटवर पंवार, रसिया पारगी, मदन भूरा, राजहिंग पारगी, रमसु पारगी, अंबालाल मेहता, हरु भुरिया, गोविन्द अजनार, वेस्ता बामनिया, लक्ष्मण नायक, श्रीमती आश्रुका लोढा, श्रीमती सावित्री मेडा, तेजमल डाबी, दिलीप कटारा, लाला गुण्डिया, श्रीमती आरती भानपुरिया, इस प्रकार जिला स्तरीय के सदस्य होगे।

आपकी राय