पुलिस अधीक्षक ने जन्मदिवस पर हाथीपावा पहाड़ी पर 52 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शहर की हाथीपावा की पहाड़ी को हरा-भरा करने और उसे पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने के प्रयासों का पूरा श्रेय एसपी श्री जैन को ही जाता है। शनिवार को उनका 52वां जन्मदिन था तो उन्होंने हाथीपावा की पहाड़ी पर उतने ही पौधे लगाने का निर्णय लिया.

पौधे बड़े होने तक उनकी देखभाल का संकल्प लिया, अन्य लोगों से भी किया पौधे लगाने का आव्हान

झाबुआ। जिले के पुलिस कप्तान महेशचंद जैन एवं ने 5 मई शनिवार को अपने 52वें जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हाथीपावा की पहाड़ी पर 52 पौधे लगाए। साथ ही उनके बड़े होने तक न केवल उनकी देखभाल का संकल्प लिया, बल्कि अन्य लोगों से भी आव्हान किया कि वे अपने या परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन अथवा किसी अन्य विशेष दिन पर एक पौधा जरूर लगाएं।
        ज्ञातव्य है कि एसपी श्री जैन पर्यावरण प्रेमी के रूप में जाने जाते हैं। शहर की हाथीपावा की पहाड़ी को हरा-भरा करने और उसे पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने के प्रयासों का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। शनिवार को उनका 52वां जन्मदिन था तो उन्होंने हाथीपावा की पहाड़ी पर उतने ही पौधे लगाने का निर्णय लिया। इसके लिए पहले ही गड्ढ़े करवा दिए थे। सुबह वे 6 से 8 फीट ऊंचाई के 18 पीपल, 17 नीम और 17 मोरसली के पौधे लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने पौधे लगाए। इसके पश्चात गोवर्धनाथ मंदिर परिसर में भी करीब 15 फीट का कदंब का पेड़ लगाया। इस अवसर उनके साथ उनकी धर्मपत्ति श्रीमती उषा जैन एवं सुपुत्र सहित जैन भी उपस्थित थे।
1999 में शुरू किया अभियान निरंतर जारी
एसपी महेशचंद जैन ने बताया वर्ष 1999 में वे नीमच में सीएसपी के रूप में पदस्थ थे। उनके घर के सामने एक कॉन्वेंट स्कूल था जहां ढाई हजार बच्चे पढ़ते थें। गर्मी के दिनों में जब बच्चे ऑटोरिक्शा या अपने पेरेंट्स के आने का इंतजार करते थे तो छाया नहीं होने के कारण परेशान हो जाते थे। ऐसे में 6 जनवरी 1999 को उन्होंने घर के बाहर पांच नीम के बड़े पौधे लगाए, जो दो साल में ही वृक्ष बन गए। इसके बाद से ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण का अभियान शुरू किया तो वह आज तक जारी है। 
यदि आप भी लगाना चाहते हैं पौधे तो डायल करें 70491-40506
यदि आप भी अपने जन्मदिन या शादी की सालगिरह या किसी बड़े़़-बुजुर्ग की याद में हाथीपावा की पहाड़ी पर पौधारोपण करना चाहते हैं तो पुलिस विभाग इसके लिए निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा। इसके लिए आपको रक्षित निरीक्षक सीएस बघेल के मोबाइल नंबर 70491-40506 पर कॉल करना है। पहाड़ी पर पहले से गड्ढ़े किए गए हैं। अपने नाम की तख्ती साथ ले जाएं और पौधा लगा दें।
पुलिस अधीक्षक ने जन्मदिवस पर हाथीपावा पहाड़ी पर 52 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -Jhabua-SP-planting-52-trees-on-Hathipawa-hill-on-birthday
पुलिस अधीक्षक ने जन्मदिवस पर हाथीपावा पहाड़ी पर 52 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -Jhabua-SP-planting-52-trees-on-Hathipawa-hill-on-birthday