आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा महाराणा प्रताप निराश्रित बालक-बालिका आश्रम में किया जाएगा पौधारोपण

आश्रम में अलग-अलग प्रजातियों के 11 पौधे रोपे जाएंगे।

अलग-अलग प्रजातियों के रोपे जाएंगे पौधे

झाबुआ। आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ाने देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी आसरा ट्रस्ट द्वारा ग्रीष्मकाल में पौधरोपण कार्यक्रम महाराणा प्रताप निराश्रित बालक-बालिका आश्रम ग्राम नवागांव में रखा गया है।
यह जानकारी देते हुए आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 14 जुलाई, रविवार को सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान आश्रम में अलग-अलग प्रजातियों के 11 पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही उपस्थित ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा अपने उद्बोधन में हरियाली और पर्यावरण के महत्व को प्रतिपादित किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात् सहभोज का भी आयोजन रखा गया है। ज्ञातव्य रहे है कि ट्रस्ट द्वारा पिछले वर्ष उक्त कार्यक्रम वनवासी कल्याण आश्रम गोपाल कॉलोनी में रखा गया था।
Jhabua News- आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा महाराणा प्रताप निराश्रित बालक-बालिका आश्रम में किया जाएगा पौधारोपणपौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट की आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यास, मेनेजिंग ट्रस्टी यशवंत भंडारी, संस्थापक सचिव नीरजसिंह राठौर, सेवा प्रकल्प परामर्षदाता सुधीरसिंह कुशवाह, अध्यक्ष रविराजसिंह राठौर, सचिव रविराजसिंह राठौर, कोषाध्यक्ष पं. द्विजेन्द्र व्यास, वरिष्ठ सदस्यों में अशोक शर्मा, प्रकाशचन्द्र जैन, नटवर सोनी, राजकुमार पाटीदार, इंदरसेन संघवी, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, अतिशय देशलहरा, महिलाओं में श्रीमती कुंता सोनी, सुशीला भट्ट, चंचला सोनी, सीमा चौहान, राजकुमारी देशलहरा आदि द्वारा आसरा ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी-सदस्यों से इस अवसर पर उपस्थित रहकर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।