अखिल भारतीय नाहर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबुलाल नाहर का आनलाईन अमृत महोत्सव मनाया गया

आनलाईन महोत्सव का सफल संचालन अभा नाहर बंधु (जैन) महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र नाहर, इंदौर ने किया..

झाबुआ जिले से भी नाहर बंधुओ  ने की सहभागिता

झाबुआ। अखिल भारतीय नाहर बंधु (जैन) महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मप्र के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ बाबुलाल नाहर के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अभा नाहर महासंघ द्वारा संपूर्ण विष्व केे नाहर बंधुओं के लिए आनलाईन अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय एवं प्रादेषिक स्तर के पदाधिकारियों द्वारा सहभागिता कर उनके उल्लेखनीय कार्यों का बखान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित है। इस विष्व स्तरीय आयोजन में मप्र के झाबुआ जिले से भी नाहर बंधुओं ने सहभागिता कर झाबुआ जिले का मान बढ़ाया।

जानकारी देते हुए अभा नाहर बंधु (जैन) महासंघ के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र नाहर ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के चलते नाहर संघ के वरिष्ठ बाबुलालजी नाहर का यह अमृत महोत्सव आनलाईन ही मनाया गया। जिसमें जूम एप के माध्यम से विष्वभर के नाहर बंधु कनेक्ट हुए। शुरूआत श्रीमती मंजुलिका नाहर ने श्री नमस्कार महामंत्र की आराधना के साथ की। आनलाईन महोत्सव में अभा नाहर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सायरचंद नाहर चेन्नई, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेष नाहर राष्ट्रीय महामंत्री उदयपुर के साथ नाहर संघ के वर्तमान मप्र अध्यक्ष प्रवीण नाहर इंदौर, मप्र कार्यकारी अध्यक्ष अरिवन्द नाहर ने नाहर बंधुओं कोे आवष्यक मार्गदर्शन देने के साथ अपने अमूल्य विचार व्यक्त किए। साथ ही बाबुलालजी नाहर के संघ एवं नाहर बंधुओं केे हितार्थ किए गए कार्यों का वर्णन किया।

बाबुलालजी नाहर ने अपने कार्यकाल में किए कई ऐतिहासिक कार्य

इस अवसर पर झाबुआ जिले से महासंघ के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र नाहर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबुलालजी नाहर के कार्यों का उल्लेख किया कि उन्होंने महासंघ के मप्र अध्यक्ष रहते हुए संपूर्ण मप्र में नाहर बंधुओं को एकसूत्र में पिरोकर वर्ष 2012 में मप्र नाहर परिवार संघ का गठन किया और सभी को एकसूत्र में बांधकर संघ के 101 आजीवन सदस्य बनाएं। इसके साथ ही अष्टापद तीर्थ में नाहर समाज की कुलदेवी भवानी माताजी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में भी आपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कोरोनाकाल में आपने निर्धन वर्ग के परिवारजनों के लिए निःषुल्क राषन सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ नाहर बंधुओं के हितार्थ लड़ाई समय-समय पर लड़ रहे है। नाहर बंधुुओं के लिए निःशुल्क आवास योजना संचालित की। आपके सफल कार्यकाल में ही मप्र के नागदा शहर में अखिल भारतीय स्तर का नाहर सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। 

विष्व के अलग-अलग जगहों सेे नाहर बंधुओं ने की सहभागिता 

इसके साथ ही उक्त अमृत महोत्सव में झाबुआ जिले से वरिष्ठ मदनलाल नाहर, मनोहरलाल, पवन, दिनेष, विरेन्द्र नाहर ने भी सहभागिता करते हुए अपने विचार रखे। आनलाईन महोत्सव का सफल संचालन अभा नाहर बंधु (जैन) महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र नाहर, इंदौर ने किया। वहीं महोत्सव को सफल बनाने में विषेष सहयोग अभिषेक, राजेष नाहर आदि का रहा। यह आनलाईन कार्यक्रम करीब डेढ घंटे तक चला। जिसमें संपूर्ण विष्व से अलग-अलग जगहों से नाहर बंधुओ  ने सम्मिलित होकर बाबुलाल नाहर को उनके अमृृत महोत्सव के उपलक्ष में शुभकमानाएं प्रेषित की।

Jhabua News- अखिल भारतीय नाहर (जैन) महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बाबुलाल नाहर का आनलाईन अमृत महोत्सव मनाया गया