बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री आशीष कपूर ने जिले में देखी व्यवस्थाएॅ

झाबुआ। जिले में भ्रमण पर आये मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री आशीष कपूर ने आज 26 अक्टूबर को जिले में भ्रमण कर आंगनवाडी केन्द्र ग्राम नवापाडा परियोजना थांदला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बच्चों को आंगनवाडी केन्द्र पर अच्छा पोषण स्वास्थ्य एवं माहौल देने के लिए आंगनवाडी कार्यकत्र्ता की सराहना की। बच्चो को दी जा रही व्यावहारिक शिक्षा का स्तर भी जांचा। बच्चो द्वारा बताये गये प्रश्नो के उत्तर से वे काफी प्रभावित हुए। 
 भ्रमण के दौरान उनके साथ जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री बघेल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री अजय चैहान सहित विभागीय शासकीय सेवक उपस्थित थे।

DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...