सरदार पटेल के एकीकरण कार्य बिना भारत एक ना हो पाता - जिलाध्यक्ष श्री भावसार

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने आयोजित की " एकता के लिए दौड़ " 

झाबुआ : अगर सरदार पटेल न होते तो आज जैसा एकीकृत भारत हमें नज़र आता हैं वो एक कल्पना ही बनकर रह जाता।एक महान कुशल संगठनकर्ता के रूप में भारत रत्न लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने वीर शहीदों के योगदान से 1947 में प्राप्त की आज़ादी के बाद अनेक खण्डों में बँटे भारत की सैकड़ों रियासतो का एकीकरण किया।उन्होंने अभूतपूर्व परिणाम दुनिया के सामने प्रस्तुत करते हुए एक विशाल भारत को आकार दिया ।जवाहरलाल नेहरू के स्थान पर सरदार पटेल अगर देश के प्रथम प्रधानमन्त्री बनाए जाते तो काश्मीर सहित अनेक समस्याओं से देश को सामना ही नहीं करना पड़ता।
       नेहरू की नीतियों के कारण ही भारत का मुकुट मणी काश्मीर सुलगता रहा हैं तो मानसरोवर भी भारत से अलग हो गया। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने सरदार पटेल की जन्मतिथि 31 अक्टोबर , " राष्ट्रीय एकता दिवस " पर स्थानीय आज़ाद चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।गौरतलब हैं की भारतीय जनता पार्टी द्वारा " राष्ट्रीय एकता दिवस " पर " एकता के लिए दौड़ " का आयोजन किया गया।इस दौड़ का शुभारम्भ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दिलीप क्लब प्रांगण से जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार और विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल ने भाजपा ध्वज लहराकर किया।
        उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया इस दौड़ के सभी प्रतिभागियों ने चैतन्य मार्ग , बस स्टैंड चौराहा , थांदला गेट , मुख्य बाज़ार के क्षैत्र में राष्ट्रभक्ति से सराबोर उदघोष करते हुए एकता का सन्देश दिया। इस दौड़ का समापन आज़ाद चौक स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा स्थल पर हुआ। यहाँ एक सभा का आयोजन किया गया। जिसे भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने भी सम्बोधित किया।" एकता के लिए दौड़ " में भाजपा नगर मण्डल , झाबुआ ग्रामीण मण्डल , भाजयुमो , भाजपा महिला मोर्चा , भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ , सरस्वती शिशु मन्दिर परिवार ने सहभागिता की।
           इस दौड़ में स्वच्छ्ता अभियान प्रदेश संयोजक श्री कल्याणसिंह डामोर , जिला महामन्त्री श्री दिलीप कुशवाह , जिला उपाध्यक्ष श्री अजय पोरवाल , जिला मंत्री श्री गोपालसिंह पँवार , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री हरु भूरिया , पार्षद श्री जुवानसिंह गुंडिया , सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री नाथूसिंह कमलिया , श्री जीतेन्द्र पटेल , जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री नरेंद्र जैन , श्री राजा ठाकुर , श्री ओम शर्मा , श्रीमती कुंता सोनी , श्रीमती सायरा खान , श्रीमती सारिका राठौर , श्री महेंद्र भूरिया , श्री भूपेश सिंगोड , श्री हेमेन्द्र नागर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।सभा का संचालन नगर महामन्त्री श्री किर्ती भावसार ने किया व आभार नगर उपाध्यक्ष श्री अंकुर पाठक ने माना।
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News