23 फरवरी से 1 मार्च तक मनेगा भगौरिया उत्सव , भगोरिया मेले में पूरे सप्ताह रहेगा उत्साह

संस्कृति विभाग के नृतक दल रहेगे आकर्षण का केन्द्र  

झाबुआ। झाबुआ जिले की शान भगौरिया उत्सव इस वर्ष 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 1 मार्च तक चलेगा। होलिका दहन के एक सप्ताह पूर्व से प्रारंभ होने वाले इस उत्सव के दौरान जिले में बच्चे, बुढे, जवान सभी सज धजकर पूरे उत्साह के साथ शामिल होते है एवं झूले चकरी के साथ-साथ विशेष खान-पान का आनंद लेते है। झाबुआ जिले में पूरे सप्ताह इन तिथियों एवं स्थलो पर उत्सव का आयोजन रहेगा। 
  • स्थान       विकासखण्ड दिनांक वार
  • कालीदेवी    रामा 23/2/2018     शुक्रवार
  • भगोर मेघनगर -‘‘- -‘‘-
  • मांडली मेघनगर -‘‘- -‘‘-
  • वैकल्दा पेटलावद -‘‘- -‘‘-
  • मेघनगर मेघनगर 24/2/2018     शनिवार
  • बामनिया पेटलावद -‘‘- -‘‘-
  • रानापुर रानापुर -‘‘- -‘‘-
  • झकनावदा        पेटलावद -‘‘- -‘‘-
  • झाबुआ झाबुआ 25/2/2018     रविवार
  • काकनवानी थांदला -‘‘- -‘‘-
  • रायपुरिया पेटलावद -‘‘- -‘‘-
  • ढोल्यावाड रानापुर -‘‘- -‘‘-
  • कुन्दनपुर रानापुर 26/2/2018    सोमवार
  • रंभापुर मेघनगर -‘‘- -‘-
  • पेटलावद पेटलावद          -‘‘- -‘-
  • मोहनकोट          -‘‘-          -‘‘- -‘‘-
  • पिटोल झाबुआ 27/2/2018     मंगलवार
  • खरडू          -‘‘-          -‘‘- -‘‘-
  • अंधारवाड रानापुर -‘‘- -‘‘-
  • थांदला थांदला -‘‘- -‘‘-
  • तारखेडी पेटलावद -‘‘- -‘‘-
  • बरवेट -‘‘- -‘‘- -‘‘-
  • कल्याणपुरा झाबुआ 28/2/2018    बुधवार
  • ढेकल -‘‘- -‘‘- -‘‘-
  • उमरकोट पेटलावद -‘‘- -‘‘-
  • माछलिया झाबुआ -‘‘- -‘‘-
  • रजला रानापुर -‘‘- -‘‘-
  • मदरानी मेघनगर -‘‘- -‘‘-
  • करवड पेटलावद -‘‘- -‘‘-
  • बोडायता पेटलावद -‘‘- -‘‘-
  • पारा झाबुआ 01/03/2018    गुरूवार 
  • समोई रानापुर -‘‘- -‘‘-
  • हरिनगर थांदला -‘‘- -‘‘-
  • सारंगी पेटलावद -‘‘- -‘‘-
jhabua-bhagoria-festiwal-started-23-febuary-2018-23 फरवरी से 1 मार्च तक मनेगा भगौरिया उत्सव , भगोरिया मेले में पूरे सप्ताह रहेगा उत्साह भगौरिया पर्व के दौरान झाबुआ जिले में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जनजातीय नृत्यो पर एकाग्र ‘‘सम्पदा समारोह‘‘  का आयोजन भी इस वर्ष किया जाएगा। भगौरिया पर्व के दौरान पारंपरिक नृत्य दलो के 135 कलाकारो द्वारा प्रतिदिन हाट बाजारो में नृत्यो की प्रस्तुति दी जाएगी । तीन छोटे वाहन भी भगौरिया पर्व की दृष्टि से सुसज्जित किये जायेगे जिनमें एलईडी, ध्वनि एवं अन्य तकनीकी उपकरण रहेगे साथ ही भगौरिया से संबंधित फोटो एवं विडियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिले में भगौरिया उत्सव के दोैरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नृत्य दल को प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा।