पूर्व पदाधिकारियो का किया सम्मान, मनाया महिला दिवस

झाबुआ । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय एवं सर्व ब्राह्मण संगठन जिला झाबुआ की महिला इकाई झाबुआ के द्वारा अंतराष्ट्रीाय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय कॉलेज रोड़ स्थित जगदीश मंदिर परिसर में गुरूवार शाम 6 बजे से आयोजित सभा एवं सम्मान समारोह में जिला स्तर पर जिले की एवं ब्लाक स्तर पर पूर्व जिलाध्यक्षो का सम्मान किया गया एवं प्रशस्ति पत्र बांटे गए। आयोजन में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र की पूजा अर्चना कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम पूर्व पदाधिकारियो का हल्दी, कुमकुम एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। 
           इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ इतिहासविद् डॉ.के.के.त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि समय के साथ नारी की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव आया है। पहले महिलाएं परप्रकाशित थी अब महिलाएं स्वयं प्रकाशित हैं। वे अधिकारी है, व्यावसायी भी है, नेत्री एवं अभिनेत्री है फौज में है और अंतरिक्ष के शोध में भी।  उनकी प्रतिभा, दक्षता एवं कुशलता से वे उदाहरण बन गई है। समाज की जिलाध्यक्ष वीणा भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के पुरोधा इन पूर्व अध्यक्षो एवं पदाधिकारियो की मेहनत, त्याग और समर्पण एवं समयदान के चलते हम आज इस स्थान तक पहुचे है। उन्होने आगे कहा कि नारी दुर्गा भी है, काली भी है, माँ, बहु और बेटी भी है। जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है उस घर एवं समाज पर ईश्वर की कृपा होती है। इसी तारतम्य को लेकर आज हम महिला पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान कर रहें है। इस आयोजन में महिला पदाधिकारियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के साथ उपस्थित महिलाओ ने एक दूसरे को महिला दिवस की बधाई दी। 
इनका हुआ सम्मान 
जिले के विभिन्न ब्लॉक से आई पूर्व महिला पदधिकारियो में झाबुआ से सुषमा दुबे, देवयानी नायक, मुन्नीदेवी शर्मा, विजया लक्ष्मी शुक्ला, संगीता त्रिवेदी, सुशीला भट्ट एवं रेखा अश्विन शर्मा, पेटलावद से शारदा जानी, रमा शुक्ला, रश्मि दवे(वर्तमान), राणापुर से श्रीमती सूर्यकांता पंड्या, श्रीमती वन्दना दवे, अनिता उपाध्याय(वर्तमान), थांदला से श्रीमती जया पाठक का सम्मान किया गया। मोके पर बड़ी संख्या में जिले एवं तहसील पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमे लता पांडे, कीर्ति देवल, सीमा पंड्या, मेघा क्षोत्रिय, कल्पना काले, रीना शर्मा, दीपाली शर्मा, दीपाली पंडा, रुपाली शर्मा, वर्षा पंड्या, सुधा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
            कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आशा त्रिवेदी के द्वारा किया गया एवं आभार झाबुआ ब्लॉक अध्यक्षा रेखा अश्विन शर्मा द्वारा माना गया। इस अवसर पर पुरुष इकाई के अश्विन शर्मा, जगदीश पंडा, देवल सर, आशीष देराश्री (राजू), सुशील पंडा आदि उपस्थित रहै एवं महिलाओ को महिला दिवस की शुभकामना प्रेषित की।

पूर्व पदाधिकारियो का किया सम्मान, मनाया महिला दिवस