मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

संचलन के दौरान आधा दर्जन कार्यकर्ता बैंड बाजों पर देशभक्ति धुन बजाकर चल रहे थे। सभी कार्यकर्ता फुलपेंट और सफेद शर्ट पहने थे। स्वयं सेवकों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रहित में संकल्पित होकर देश सेवा करने का प्रण लिया।

नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर किया स्वागत,मंडी मैदान पर हुआ बौद्धिक 

मेघनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेघनगर खंड तहसील इकाई द्वारा विशाल पथ संचलन निकाला गया। इसके तहत नगर में अनुशासन का परिचय देते हुए। आरएसएस का पथ संचलन निकला। नगर में 40 से भी अधिक जगह नगर की महिला मंडल एवं सामाजिक संस्थाओं में फूलों की वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत हुआ। मंडी प्रांगण में स्वयं सेवक व संघ के कार्यकर्ता मैदान पर एकत्र हुए। एक कतार में खड़े होकर सभी ने अनुशासन का परिचय दिया और धर्म ध्वज फहराया। सरस्वती शिशु मंदिर की महिला मंडल द्वारा एक शानदार रंगोली भी ध्वज के नीचे बनाई गई इस पथ संचलन की विशेष बात यह रही नन्हे मुन्ने बच्चे भी पूर्ण गणवेश पर इस पथ संचलन में उत्साह उमंग के साथ नजर आए। इसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। 
      पथ संचलन प्रारंभ से पहले संघ के जिला संचालक बाबू सिंह हाडा, जिला प्रचारक धर्मेंद्र मौर्य ,श्रम विभाग प्रचारक जीवन सिंह भंवर,विभाग व्यवस्था प्रमुख बलवंत हाड़ा एवं तहसील कार्यवाह अर्जुन डामोर की उपस्थिति में संघ के पदाधिकारियों ने बौद्धिक विषयों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। संचलन के पूर्व बौद्धिक में संघ के विभाग संपर्क राष्ट्रीयता, आत्मीयता, नैतिकता यह मात्र शब्द नहीं, यह हमारी संस्कृति है। हमारी संस्कृति विश्व की सबसे श्रेष्ठ संस्कृति है। आज हम बहुत सी चुनौतियों से घिरे हुए हैं। हमें आज आत्मचिंतन की आवश्यकता है। दोपहर 1 बजे सभी स्वयंसेवक मंडी ग्राउंड पर एकत्रित हुए। इसके बाद तैयारियों के साथ पथ संचलन निकाला गया। कंधे पर डंडा रखकर कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। संचलन के दौरान आधा दर्जन कार्यकर्ता बैंड बाजों पर देशभक्ति धुन बजाकर चल रहे थे। सभी कार्यकर्ता फुलपेंट और सफेद शर्ट पहने थे। स्वयं सेवकों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रहित में संकल्पित होकर देश सेवा करने का प्रण लिया।
इन मुख्य मार्गो से होकर निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
पथ संचलन मंडी प्रांगण ,झाबुआ रोड, नयापुरा ,शंकर मंदिर ,पारसनाथ मंदिर आजाद चौक ,ब्लॉक ऑफिस, साई चौराहा ,दलखली मोहल्ला, दशहरा मैदान रामदल अखाडा, मांर्ग होता हुआ पुन मंडी प्रांगण पहुंचा यहां पर सदा वत्सले मातृभूमि गान गाकर समापन किया गया।पथ संचलन के दौरान नगर में जगह-जगह पुलिस मुस्तैदी रही। लाइन व ऑर्डर को देखते हुए मस्जिदों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ड्यूटी करती नजर आई।

मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन
मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन
मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन  मेघनगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News