भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर 90636 मतों से विजयी घोषित

भारतीय ट्राइबल पार्टी के कमलेश्वर भील को 14784, बहुजन समाज पार्टी के मधुसिंह पटेल 13753 और निर्दलीय उम्मीदवार रंगला कलेश को 12839 वोट मिले।

वर्ष 2014 का इतिहास 2019 मे गुमानसिंह डामोर ने भाजपा को विजय दिलाकर दोहराया

झाबुआ। रतलाम झाबुआ अलिराजपुर लोकसभा क्षैत्र चुनाव मे भाजपा के प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया को 90636 हजार मतों से पराजित किया । गुमान सिंह को 696103 वोट, जबकि कांतिलाल भूरिया को 605467 मत मिले। वर्ष 2014 का इतिहास 2019 मे गुमानसिंह डामोर ने भाजपा को विजय दिलाकर दोहराया है।
      रतलाम झाबुआ अलिराजपुर संसदीय क्षैत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षैत्र आते है. रतलाम लोकसभा क्षैत्र मे 23 को हुई मतगणना के बाद जो तस्वीर सामने आई है उसमे अलिराजपुर, पेटलावद रतलाम शहर रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षैत्र मे भाजपा ने बढत प्राप्त की है। तो वही चार विधानसभा क्षैत्र मे भाजपा ने बढत बनाकर जोबट, झाबुआ, थांदला, ओर सैलाना  विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस को हराकर अपनी बढत बनाई है। भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह मोटापाला, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, संजय भंडारी, मुकेश  परमार, पारस गादिया, सुनीता अजनार, गोविंद अजनार, थावरसिंह भुरिया, कल्याणसिंह डामोर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुष्पमालाओ से डामोर का स्वागत किया। 


झाबुआ-रतलाम सीट पर 1980 से भूरिया राज  
कांतिलाल भूरिया रतलाम झाबुआ संसदीय सीट से 5 बार के सांसद थे 6 बार चुनाव लड़े, महज 2014 में कांतिलाल भूरिया को हार का सामना करना पड़ा लेकिन 2015 में हुए उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया की वापसी हुई. 1980 से अब तक यहां भूरिया राज कायम है। 1980 से लेकर 2009 तक लगातार यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 2014 में दिलीप सिंह भूरिया विजयी रहे, तो 2015 उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया यहां से संसद पहुंचे। 2014 में मोदी लहर में भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया ने कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 1 लाख से ज़्यादा वोटों को पराजित किया। पहले दिलीप सिंह भूरिया पांच बार यहां से जीते, इसके बाद लगातार चार बार कांतिलाल भूरिया ने यहां से जीत हासिल की।




[accordion] [item title="रतलाम लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट (2019)"]

पार्टी प्राप्त वोट प्रत्याशी  
भाजपा 696103गुमानसिंह डामोर  विजयी 
कांग्रेस 605467कांतिलाल भूरिया 
नोटा 35431नोटा 
बीटीपी 14784कमलेश्वर डोडियार 
बीएसपी 13753मधुसिंह पटेल 
निर्दलीय12839रंगला कनेश 
निर्दलीय6378निलेश डामोर 
जेडयू 6320सूरजसिंह कलिया 
एआईएचसी 5584सूरज भाबर 
बीएमपी 3850रुखमन सिंह 
[/item] [item title="राष्ट्रीय परिणाम देखे (क्लिक करे)"]
प्रदेश भाजपा कांग्रेस अन्य 
मध्य प्रदेश2810 
छत्तीसगढ़9 20
राजस्थान25 00 
गुजरात260 0 
उत्तर प्रदेश62 117 
बिहार391 0
उत्तराखंड5 00 
पश्चिम बंगाल18222 
झारखंड12 2 0
कर्नाटक26 2 0 
केरल1802
लक्षद्वीप1 00 
महाराष्ट्र41 5 2 
मणिपुर1 0 1
मेघालय0 1 1 
मिजोरम0 0 1 
नगालैंड1 0 0 
दिल्ली70 0 
ओडिशा8 013 
पुडुचेरी1 0 0 
पंजाब481 
सिक्किम0 01 
तमिलनाडु1 334 
तेलंगाना4 4 9 
त्रिपुरा20 0 
अंडमान व नोकोबार0 1 0 
आंध्र प्रदेश0 025 
अरुणाचल प्रदेश2 00
असम9 3 2 
चंडीगढ़100 
दादरा और नगर हवेली00 1 
दमन और दीव1 00 
गोवा110 
हरियाणा10 0 0 
हिमाचल प्रदेश4 0 0 
जम्मू-कश्मीर3 2 1
[/item] [/accordion]






DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...