राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ ने गौ-माताओं के पानी के लिए जल पात्र सद्गुरू गौशाला में किए भेट

गौशाला में धार से आकर विराजित कृपालदासजी महाराज का पुष्पामाला पहनाकर स्वागत आरजीएसएस के पदाधिकारियों ने किया।

कॉलेज मार्ग पर भी गौ-माताओं के लिए की पानी की व्यवस्था

झाबुआ। राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन दुबे के निर्देश पर आरजीएसएस की जिला इकाई झाबुआ द्वारा 9 जून, रविवार को दोपहर गौ-सेवा का कार्य किया गया। इसके तहत स्थानीय लक्ष्मीनगर स्थित सद्गुरू गौशाला पर भीषण गर्मी में गौ-माताओं के पानी की समुचित व्यवस्था हेतु जल-पात्र प्रदान किए गए। साथ ही इस दौरान गौ-माताओं को आहार भी करवाया गया। 
       उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला बाल कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य यशवंत भंडारी एवं सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर उपस्थित थे। सर्वप्रथम सद्गुरू गौशाला पर जल-पात्र के रूप में तीन पानी की टंकियां एवं तीन टब गौशाला के व्यवस्थापकों एवं गौ-सेवकों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर गौशाला में धार से आकर विराजित कृपालदासजी महाराज का पुष्पामाला पहनाकर स्वागत आरजीएसएस के पदाधिकारियों ने किया। बाद गौ-माता को पुष्पमाला मुख्य अतिथि यशवंत भंडारी द्वारा पहनाने के साथ आरजीएसएस के सभी पदाधिकारियों ने गौ-माता की जय के घोष लगाए। 
गौ-माता की सेवा करने से बड़ा पुण्य का कार्य ओर कुछ नहीं
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री भंडारी ने संबोधित करते हुए कहा कि गौ-माता, जिसमें स्वयं ईष्वर का वास होता है, उनकी सेवा करने से बड़ा पुण्य कार्य इस संसार में ओर कुछ नहीं है। भीषण गर्मी में जहां मनुष्यों को पानी की बार-बार प्यास लगती है वहीं गर्मी में पशुओं को भी पानी की नितांत आवष्यकता होती है। मूक पशु-पक्षियों को समय पर पानी एवं आहार नहीं मिलने से कई बार उनकी अकाल मृत्यु भी हो जाती है, ऐसे में आज राष्ट्रीय गौ-सेवा संघ संस्था ने राष्ट्रीय गौ-माता के लिए पानी एवं आहार की व्यवस्था कर अत्यंत पुण्य का कार्य किया है।
गौ-माताओं को करवाया गया आहार
जल-पात्र प्रदान करने के बाद गौशाला में गौ-माताओं को पोष्टीक आहार आरजीएसएस के वरिष्ठ मार्गदर्शक राकेश शाह, जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला महासचिव गजराजसिंह चौहान (दादुभाई), जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, जिला पदाधिकारी सतीष लाखेरी, प्रियेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, सुशील पंडा, अष्विन शर्मा, सदस्यों में मोहनसिंह गेहलोत, शंभुसिंह चौहान, राघवेन्द्र चौहान, शार्दुल भंडारी आदि द्वारा मिलकर करवाया गया। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे प्रति सप्ताह सद्गुरू गौशाला आकर गौ-माताओ को आहार करवाएंगे एवं पुण्य लाभ अर्जन करेंगे।
कॉलेज मार्ग पर भी रखा गया जल-पात्र
इसके अतिरिक्त आरजीएसएस के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कॉलेज मार्ग पर अम्बे माता मंदिर के सामने भी गौ-माताओं के पानी की व्यवस्था हेतु जल-पात्र की व्यवस्था की। जिसकी देखरेख एवं व्यवस्था हेतु जवाबदारी आरजीएस के जिला पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद पपीश पानेरी को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया कि आगामी दिनों में गोपाल कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर के समीप भी जल-पात्र रखकर गौ-माताओं के लिए पानी की व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। अंत में उक्त आयोजन में विषेष सहयोग के लिए सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर एवं जिला बाल कल्याण समिति के वरिश्ठ सदस्य यशवंत भंडारी के प्रति आभार संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक राकेश शाह ने माना।