14 वाहनो पर चालानी कार्यवाही कर 35 हजार की गई वसूली

कार्यवाही के दौरान रोड से गुजरने वाले ओवरलोड सवारी वाहनो पर भी कार्यवाही की गई।

झाबुआ-रायपुरिया मार्ग पर परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही

    झाबुआ। जिला परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता एवं परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा झाबुआ-रायपुरिया मार्ग पर वाहनो की सघन चेकिंग की गई। चेकिग के दौरान 14 वाहनो पर चालानी कार्यवाही कर 35 हजार रूपये जुर्माना अधिरोपित कर राशि वसूल की गई।  
       झाबुआ शहर में रेत के ओवरलोड डम्पर पर 20 हजार रू. जुर्माना लगाया गया। कल्याणपुरा मे क्रेएटिव कान्वेन्ट स्कूल के बच्चो को क्षमता से ज्यादा परिवहन करते हुए ऑटो को पकडा एवं जप्त कर थाने में खडा करवाया गया। श्रेयस हायर सेकेण्डरी स्कूल रायपुरिया में स्कूल की 3 बसो का संचालन मापदण्ड के अनुसार नही होने से 3 हजार रू. का जुर्माना लगाया एवं दो बसो का फिटनेस निरस्त किया गया। कार्यवाही के दौरान रोड से गुजरने वाले ओवरलोड सवारी वाहनो पर भी कार्यवाही की गई। सवारी बसो /वाहनो से प्रेशर हार्न निकलवाये गये।

Jhabua News- 14 वाहनो पर चालानी कार्यवाही कर 35 हजार की गई वसूली

Jhabua News- 14 वाहनो पर चालानी कार्यवाही कर 35 हजार की गई वसूली

Jhabua News- 14 वाहनो पर चालानी कार्यवाही कर 35 हजार की गई वसूली
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...