स्व.धार्मिक बंदवाल के जन्मदिवस पर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग बच्चों को करवाया भोजन

बंदवाल परिवारजनों के समक्ष दिव्यांग बालक ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में भी प्रस्तुति दी, जिसकी परिवारजनों ने सराहना की।

परिवारजनों ने हाथीपावा पर किया पोधारोपण  

झाबुआ। शहर के युवा व्यववासायी जितेन्द्रकुमार राठौर (बंदवाल) एवं वन विभाग में कार्यरत श्रीमती दीपिका राठौर (बंदवाल) के सुपुत्र. स्व. धार्मिक बंदवाल की 9वीं जयंती (जन्मदिवस) पर परिवारजनों द्वारा जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र रंगपुरा पहुंचकर यहंा दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर मनाने के साथ सभी बच्चो को माधुर्य भोजन भी करवाया। बाद शहर की शान हाथीपावा पहुंचकर यहां पुत्र की स्मृति (याद) में पौधारोपण भी किया। 
      उल्लेखनीय है कि धार्मिक बंदवाल का पिछले कुछ वर्षों पूर्व दुर्घटना में निधन हो गया था। माता-पिता को अत्यंत प्रिय स्व. धार्मिक बंदवाल का प्रतिवर्ष जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि अभिभावक के साथ परिवारजनों द्वारा मिलकर मनाई जाती है। इस दौरान मुख्य रूप से सेवा कार्य कर पुण्य लाभ अर्जन किया जाता है। इसी क्रम में स्व. धार्मिक बंदवाल के 9वें जन्मदिवस पर पिता जितेन्द्र एवं माता श्रीमती दीपिका द्वारा अपने निवास पर धार्मिक के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करने के साथ दोपहर में विकलांग पुनर्वास केंद्र रंगपुरा पहुंचकर यहां उत्साह के साथ सभा कक्ष को ब्लूनस से सजाकर दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटा। बाद उन्हें वितरण किया। इस दौरान बच्चों ने नृत्य भी किया एवं नेत्रविहीन बालक ने जन्मदिवस गीत प्रस्तुत किया। बंदवाल परिवारजनों के समक्ष दिव्यांग बालक ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में भी प्रस्तुति दी, जिसकी परिवारजनों ने सराहना की।

हाथीपावा पर नीम का पौधा रौंपा
बाद अभिभावक जितेन्द्र एवं दीपिका द्वारा हाथीपावा पहुंचकर धार्मिक के जन्मदिवस निमित्त नीमा का पौधा लगाया। उक्त आयोजनों के दौरान परिवार के सदस्यों में जिया, विशद्, सानवी, दादी रमिलाबाई, रोहित, रविन्द्र एवं नयन मंडोड़, रोशन आदि उपस्थित थे।

Jhabua News-स्व.धार्मिक बंदवाल के जन्मदिवस पर जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग बच्चों को करवाया भोजन

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News