एकलव्य योजना के अन्तर्गत इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्रवेश आरम्भ

सिविल-3 , मेकेनिकल-47, इलेक्ट्रीकल-6 , कम्प्यूटर साईस-32 सीटे रिक्त है.

झाबुआ।  शासकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय झाबुआ में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग के चार पाठ्यक्रमों में एकलव्य योजना के अंतर्गत प्रवेश के लिए काॅलेज स्तरीय काॅउसलिंग 8 अक्टूबर से आरम्भ हो रही है। संस्था के प्राचार्य ने अवगत कराया कि प्रवेश के लिए आनलाईन https:/dte.mponline.gov.in  पर पंजीयन 8 अक्टूबर 2020 से 19 अक्टूबर 2020 तक किया जा सकता है। 


      17 अक्टूबर 2020 से 20 अक्टूबर 2020 तक अपने अभिभावक/पालक के साथ संस्था में मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। उपलब्ध सुविधाऐं निःशुल्क प्रवेश, निःशुल्क पुस्तकें तथा स्टेशनरी, विश्वविद्यालय की परीक्षा फीस वापसी, 1000 रूपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति का प्रावधान है।  सिविल-3 , मेकेनिकल-47, इलेक्ट्रीकल-6 , कम्प्यूटर साईस-32 सीटे रिक्त है।  


DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...