राजमाता सिंधिया जन्म शताब्दी वर्ष : भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल बैठक आयोजित

इस अवसर पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जारी किए जा रहे 100 रुपए के सिक्के के वर्चुअल विमोचन में भी सहभागिता की गई.

भारतीय जनता पार्टी की आधार स्तंभ रहीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया- आरती भानपुरिया

झाबुआ। जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष लक्षमण सिंह नायक, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया के मार्गदर्शन में भाजपा जिला कार्यालय पर वर्चुअल बैठक आयोजित कि गई। वर्चुअल बैठक के पूर्व राजमाता सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पण कर राजमाता सिंधिया के जीवन के बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष लक्षमण सिह नायक ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने भी राजमाता विजय राजे सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी का आधार स्तंभ बताया। ऑनलाइन वर्चुअल के माध्यम से जिले की सैकड़ों महिला मोर्चा की बहनो द्वारा आयोजित नारी शक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम में भागीदारी की गई। इस अवसर पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जारी किए जा रहे 100 रुपए के सिक्के के वर्चुअल विमोचन में भी सहभागिता की गई।

       प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वरा 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे इस सिक्के का विमोचन किया गया। वर्चुअल आयोजन में  जिला मंत्री संगीता पलासिया,महिलामोर्चा जिला महामंत्री कुंता सोनी,जिला उपाध्यक्ष निर्मला अजनार,मंडल उपाध्यक्ष सुनीता वर्मा, रहीसा खान, अर्चना राठौर,मण्डल उपाध्यक्ष अंकुर पाठक, जिला आईटीसेल अर्पित कटकानी सहित जिले की कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही।

Jhabua News-  राजमाता सिंधिया जन्म शताब्दी वर्ष- भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल बैठक आयोजित


व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें