महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्रों का जिले में हुआ शुभारंभ

G2G सेवाएं ग्राम पंचायत द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन से संबंधित समस्त जानकारियां उपलब्ध कराई जावेगी..

झाबुआ। जिले में कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में बुधवार को जिले की कुल 137 चयनित ग्राम पंचायतों में से 74 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्रों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे। इस दौरान जिला सहायक परियोजना अधिकारी श्री भूरसिंह रावत, जिला महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र जिला प्रभारी राहुल वाघेला, जनपद स्तर पर थांदला से ब्लाॅक समन्वयक राजेश डाबी, मेघनगर से ब्लाॅक समन्वयक प्रकाश पंडा एवं पेटलावद से ब्लाॅक समन्वयक पवन वर्मा, सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिव तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रत्येक पंचायत में डिजिटल इंडिया के माध्यम से नागरिकों को पंचायत में ही समस्त डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हो सके और ग्राम के नागरिकों को शहरी क्षेत्र से निर्भरता कम करने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र खोले जा रहे है।

महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र में G2C सेवाएं ग्राम पंचायत द्वारा जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा नक्शा इत्यादि सेवाएं दी जाएगी। G2B सेवाएं में ग्राम पंचायत शासन से वाणिज्य के लिए दी जाने वाली सेवाएं जैसे कि कोर बैंकिंग, डाक सेवाएं, केबल मनोरंजन सेवाएं, रेल, बस, हवाई जहाज यात्रा टिकट बुंकंग, परीक्षा परिणाम, हितग्राहियों को भुगतान इत्यादि सेवाएं शासन पंचायत द्वारा निर्धारित शुल्क में दी जावेगी। G2G सेवाएं ग्राम पंचायत द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन से संबंधित समस्त जानकारियां उपलब्ध कराई जावेगी। पंचायतीराज द्वारा विकसित साॅफ्टवेयर की जानकारी प्रविष्टि करना, मनरेगा के MIS आडिट साॅफ्टवेयर में जानकारी प्रविष्टि करना तथा इन सेवाओं के माध्यम से समय-समय पर शासन द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध करना है।

Jhabua News-  महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्रों का जिले में हुआ शुभारंभ



रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News