भाजपा महिला मोर्चा ने कमलनाथ के पुतले पर जूते बरसाकर पुतला दहन किया

भाजपा सहित सभी मोर्चे इस अभद्र शब्दो का विरोध करते हुए कमलनाथ सार्वजनिक रूप से संपूर्ण नारी शक्ति से माफी मांगे।
भाजपा महिला मोर्चा ने कमलनाथ के पुतले पर जूते बरसाकर पुतला दहन किया, कमलनाथ हाय-हाय के जमकर लगे नारे

कांग्रेस की भद्दी मानसिकता ने नारी शक्ति का सदैव ही अपमान किया है -आरती भानपुरिया

झाबुआ। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एक सभा में मप्र शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री (केबिनेट मंत्री दर्जा) पर अशोभनीय टिप्पणी करने से संपूर्ण मप्र में राजनीति गरमा गई है। इस मामले में आक्रोषित होकर संपूर्ण प्रदेश  में भाजपा का गुस्सा फूट पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा के प्रदेश स्तरीय आव्हान पर झाबुआ जिले में भी जिला भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय पर कमलनाथ के इस कृत्य को लेकर मौन प्रदर्शन किया गया। बाद भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कमलनाथ हाय-हाय के नारे लगाते हुए उनका पुतला भी फूंका। 

        जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की इस अशोभनीय टिप्पणी के विरूद्ध संपूर्ण प्रदेश में भाजपा के उग्र विरोध के क्रम में जिला मुख्यालय झाबुआ पर बस स्टेंड स्थित गांधी चैराहा (फव्वारा चैक) पर जिला भाजपा द्वारा भी ‘‘कमलनाथ शर्म करो, कमलनाथ माफी मांगो’’ की अपने हाथों में तख्तीयां लेकर मौन विरोध जताया। यह मौन प्रदर्शन सुबह 10.30 से शुरू हुआ, जो दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान सभी भाजपाईयों ने डेढ़ घंटे तक पूरी तरह से मौन रहकर कमलनाथ के इस अमर्यादिन बयान का विरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक चुनावी सभा मे नवदुर्गा के दूसरे दिन जिस प्रकार से केबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम कहकर नारी शक्ति का अपमान किया है,नवदुर्गा के पर्व के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो महिला पर अभद्र टिप्पणी की है नारी शक्ति का अपमान किया है उसका परिणाम आपको मिलेगा और उसका जवाब आपको मध्य प्रदेश की जनता जरूर देगी,कमलनाथ के इस गलत शब्दो उपयोग जो भाजपा नेत्री का तो किया ही है साथ ही सम्पूर्ण नारी शक्ति का भी अपमान किया है|

    वही भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि नवदुर्गा पर्व के दौरान नारी शक्ति का अपमान करना निश्चित ही प्रदेश से कांग्रेस का विनाश होगा,वही भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो गलत शब्दो का उपयोग नारी शक्ति पर किया है उसका महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करती है,महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने ये भी बताया कि पूर्व में भी कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर भी कमलनाथ ने नारी शक्ति के लिए कोटा या सजावट आदि शब्दो, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ भी दिग्विजय सिंह की अभद्र टिप्पणी करना आदत बन चुका है, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने बताया कि हमारे देश मे नारी को लक्ष्मी,दुर्गा और काली के रूप में पूजा जाता है,उस नारी को कांग्रेस की भद्दी मानसिकता एवं सोच ने सदैव ही अपमान किया है. भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर  ने बताया कि जिस कांग्रेस पार्टी की कमान खुद एक महिला संभाल रही हैं और जिस कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं हितेषी बनते हुए उनके अधिकारों की बात करती हैं उस कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चुनावी सभा मे इस तरह से नवदुर्गा पर्व के दौरान मंच से ऐसे शब्दों का उपयोग करना पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मानसिक दिवालियापन की और इशारा करता है,भाजपा सहित सभी मोर्चे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस अभद्र शब्दो का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सार्वजनिक रूप से संपूर्ण नारी शक्ति से माफी मांगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र  नाहर द्वार दी गयी।



Jhabua News- नवदुर्गा पर्व के दौरान नारी शक्ति का अपमान करना निश्चित ही प्रदेश से कांग्रेस का विनाश होगा - जिलाध्यक्ष नायक
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News