कोरोना के समुल नाश के लिए गायत्री परिवार का महाअभियान, गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुॅज हरिद्वार के निर्देशन मे 26 मई बुधवार बुद्ध पूर्णिमा को प्रातः 8 से 11 बजे के मध्य यज्ञ किया जाएगा।

 झाबुआ। विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण की महामारी से मानवमात्र की रक्षा के लिए गायत्री परिवार घर-घर यज्ञ-हवन के माध्यम से कारोना संक्रमण को नष्ट करने के लिए एक दिवसीय महाअभियान चलाएगा। बुद्ध पूर्णिमा के दिन नगर के हजारों परिवारों मे एक साथ एक ही समय मे यज्ञ होंगे। उसी दिन शाम को दीप यज्ञ किए जाएंगे। अभियान की तैयारियां एवं पंजियन (रजिस्ट्रेशन) किया जा रहा है।

     अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुॅज हरिद्वार के निर्देशन मे 26 मई बुधवार बुद्ध पूर्णिमा को प्रातः 8 से 11 बजे के मध्य यज्ञ किया जाएगा। यज्ञ मे गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी जाएगी। उसी दिन शाम को साढे छः से साढे सात बजे के मध्य मंत्रोच्चार के साथ दीप यज्ञ होंगे। जिससे वातावरण शुद्ध एवं पवित्र होगा।  गायत्री शक्तिपीठ बसंत काॅलोनी के प्रमुख ट्रस्टी एसएस पुरोहित ने बताया कि कारोना की गाईड लाईन का पालन करते हुए कार्यकताओं द्वारा नगर के वार्ड, मोहल्लों, एवं काॅलोनियों मे परिवार के सदस्यों से संपर्क कर पंजियन किया जा रहा है। जिन परिवारों मे यज्ञ होना है, उनके मोबाईल के वाटसअप नंबर पर एक विडीयों क्लिीपीग पोस्ट कि जाएगी। जिसमंे लगभग 20 मीनिट का यज्ञ संचालन है। इस विडीयों के माध्यम से परिवार के सदस्य घर मे यज्ञ संपन्न कर सकेंगे। यज्ञ मे उपयोग की जाने वाली सामग्री की सूचि भी मोबाईल पर दी जाएगी एवं हवन सामग्री व संविदा (हवन की लकडीयां) गायत्री शक्तिपीठ बसंत काॅलोनी से प्राप्त करनी होगी।

Jhabua News- कोरोना के समुल नाश के लिए गायत्री परिवार का महाअभियान, गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ


         जिन परिवारों मे यज्ञ कुंड नहीं है वे इसे कंडे , सुखी लकडीयों, धुप पात्र एवं चार इंट से हवन वैदी बनाकर भी यज्ञ संपन्न कर सकेंगे। इस यज्ञ की यही विशेषता है कि सरल विधी द्वारा कम समय मे परिवार के सदस्य यज्ञ का लाभ ले सकेंगें। इच्छुक परिवार यज्ञ पंजीयन के लिए 9425188004,9425925541,7999743824, 9424519681 पर संपर्क कर सकते है।  श्री पुरोहित ने बताया कि कोरोना की गाईड लाईन का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा मोबाईल पर संपर्क कर पंजियन किया जा रहा है। नगर के सामाजिक , धार्मिक, एवं स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों को प्रेरित कर उनसे संपर्क कर उन्हें भी इस अभियान से जोडा गया है। अभियान को सफल बनाने मे कार्यकर्ता विनोद जायसवाल, श्याम त्रिवेदी, दिनेश दांगी, प्रदीप पंडया, विनोद गुप्ता , दीपक त्रिवेदी, प्रशांत मलिक द्वारा सतत संपर्क एवं तैयारियां की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता भारती सोनी, शिक्षाविद डाॅ, केके त्रिवेदी, हनुमान टेकरी सेवा समिति के राकेश झरबडे, अंबरीश भावसार द्वारा महाअभियान मे कई परिवारों के पंजियन कर सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही आमजन से अपील की है कि कोरोना महामारी के समुल नाश के लिए यज्ञ मे सहभागी बनें। 

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News