मि़श्रा विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश सह संगठन मंत्री मनोनीत

सिद्धयोग मठ अखाड़ा द्वारा लोकेश मिश्रा को महामंडलेश्वर की उपाधी जनवरी 2021 को प्रदान की गई.
झाबुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय विश्व हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष पूज्य महंत योगी आदित्यनाथजी महाराज की तथा राष्ट्रीय विश्व हिन्दू महासंघ के अंतरीम अध्यक्ष महतं अवधुत सुरेन्द्रनाथजी महाराज कालकापिठाधीश्वर की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष महंत राजनाथजी योगी द्वारा झाबुआ के महामंडलेश्वर योगी लोकेशनाथ (लोकेश मिश्रा) को विश्व हिन्दू महासंघ का प्रदेश सह संगठन मंत्री मनोनीत होने पर झाबुआ के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने बधाई प्रेषीत की एवं काली कल्याणी धाम आश्रम व पूर्व नपा अध्यक्ष पर्वत मकवाना ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 
योगी लोकेश मिश्रा द्वारा अमेठी में कई वर्षो से समय-समय पर आमजनों के बीच रहकर जरूरतमंदों को औषधीय उपचार सेवा देकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान दिया है जिसके चलते सिद्धयोग मठ अखाड़ा द्वारा लोकेश मिश्रा को महामंडलेश्वर की उपाधी जनवरी 2021 को प्रदान की गई।




Jhabua News- मि़श्रा विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश सह संगठन मंत्री मनोनीत
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें