झाबुआ के छोटा तालाब स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर से माता पूजन हेतु शिव-पार्वती को करवाया गया शहर भ्रमण

1 मार्च को मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा

सुंदरकांड के साथ महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन 

झाबुआ। शहर के छोटे तालाब स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पुनित पर्व के अवसर पर 9 दिवसीय आयोजन किए जा रहे है। जिसके पांचवे दिन 26 फरवरी, शनिवार रात्रि में यहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। सुंदरकांड दशरथ जानी मित्र मंडल द्वारा संपन्न करवाया गया। इस दौरान मातृ शक्तियों ने भजनों पर नृत्य भी किया। अगले दिन 27 फरवरी, रविवार को सुबह माता पूजन के लिए चल समारोह निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्तियांें ने एक-जैसी वेशभूषा में भाग लेकर यात्रा की शोभा में अभिवृद्धि की। जानकारी देते हुए मंदिर में सेवक देवेन्द्रपूरी गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में शिव-पार्वतीजी का विवाह विधि-विधान से संपन्न हो रहा है। जिसके तहत ही प्रतिदिन अलग-अलग आयोजन मनकामेश्वर महादेव मंदिर समिति महिला मंडल की ओर से किए जा रहे है। शिव-पार्वती का महिला मंडल द्वारा विधि-विधान से विवाह संपन्न करवाया जा रहा है। शनिवार रात 9 बजे से यहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। सुंदरकांड दशरथ जानी मित्र मंडल ने किया। जिसमें विशेष रूप से हर्ष सक्सेना, पं. राहुल गोस्वामी, मंदिर समिति से जुड़ हेमेन्द्र नाना राठौर, दिपेश बबलू सकलेचा, अरिवन्द सांकला, विक्रम सांकला आदि सम्मिलित हुए। यह सुंदरकांड रात 12 बजे तक चला। इस दौरान समधुर भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर गरबे भी खेले। समापन पर आरती कर प्रसादी वितरण हुआ।
 माता पूजन के लिए निकला चल समारोह 
27 फरवरी, रविवार को सुबह माता पूजन हेतु मंदिर से चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह बैंड-बाजों के साथ निकला। जिसमें समस्त मातृ शक्तियां लाल वस्त्रों में सजकर नृत्य करते हुए एवं गरख खेलते हुए सम्मिलित हुई। विशेष रथ पर शिव-पार्वती की प्रतिमा विराजमान की गई। जगह-जगह चल समारोह का पुष्पवर्षा कर स्वागत भी हुआ। आजाद चैक पर वरिष्ठ समाजसेवी अजय रामावत एवं अशोक शर्मा मित्र मंडल की ओर से स्वागत कर दर्शन लाभ लिया गया। चल समारोह के शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंचने यहां पूजन की गई। समापन पुनः मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर ही हुआ।



DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...