झाबुआ भगोरिया- भूरिया पिता-पुत्र ने मांदल बजाकर किया नृत्य, 76 ढोल-मांदलो के साथ कांग्रेस ने निकाली भव्य गैर

सैकड़ों ग्रामीण किसानों, तड़वी-पटेलों का साफा बांधकर किया गया अभिनंदन
झाबुआ। झाबुआ के भगोरिया हाट में रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में हर्षाेल्लास के साथ भगोरिया पर्व मनाया गया। दोपहर 1 बजे से ही ग्रामीणजन ढोल मांदल के साथ कांग्रेस कार्यालय परिसर में एकत्रित होना आरंभ हो गए थे। जिले की आदिवासी संस्कृति के भगोरिया हाट में समस्त सरपंचगण, जनप्रतिनिधियों ने आनंदमय होकर हर्षाेल्लास के साथ ढोल-मांदल पर नृत्य किया। जानकारी देते हुए संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, मप्र युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर, युवा नेता आशीष भूरिया, शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री बंटू भाई, युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय भाबर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबर, झाबुआ विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्षद हेमेंद्र बबलू कटारा, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कान्हा गुंडिया आदि द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आए तड़वी-पटेलों का साफा बांधकर सम्मान किया गया। करीब 800 आगंतुकों का साफा बांधकर एवं ढोल-मांदल वालों को भी साफा बांधकर अभिनंदन कर भगोरिया हाट की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। 
75 से अधिक ढोल-मांदल रहे 
 कांग्रेस की भगोरिया की गैर में करीब 76 ढोल-मांदल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए थे। गैर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भगौरिया का आनंद लेते हुए नृत्य किया। दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर से कतार बद्ध ढोल-मांदल के साथ गैर आरंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। जहां विधायक कांतिलाल भूरिया, मप्र युवक कांग्रेस डॉ विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस निर्मल मेहता आदि ने ढोल-मांदल बजाते हुए उस झूमते हुए नृत्य किया। पश्चात् यहां ढोलियावाड़ के भगोरिया हाट में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। 
 यह रहे उपस्थित 
 इस अवसर पर बाबूसिंह कटारा, दिलीप भूरिया, भारू मावी, बंटी डामोर, आचार्य नामदेव, हेमराज डामोर, थावरिया डामोर, संजय भूरिया, सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा, वसीम सैयद सायरा बानो, पार्षद मालू डोडियार, मथियास भूरिया आदि सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।




रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News