भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक का झाबुआ बस स्टैंड पर फूंका पुतला

एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर विधायकद्वय के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की
झाबुआ। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला इकाई द्वारा 7 अक्टूबर, बुधवार को शहर के बस स्टैंड स्थित फव्वारा चौक पर कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाह विधायक सतना एवं विधायक सुनील सराफ का पुतला जलाकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विधायकद्वय सिद्धार्थ कुशवाह एवं सुनील सराफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। उक्त पुतला दहन एवं ज्ञापन कार्यक्रम भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू विष्वकर्मा के निर्देश पर रखा गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु भूरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान, पूर्व जिला कार्यालय मंत्री एवं पार्षद पंडित महेंद्रकुमार तिवारी, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंडित गणेशप्रसाद उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादिया एवं जितेंद्र पांचाल आदि उपस्थित रहे। 

Jhabua News- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक का झाबुआ बस स्टैंड पर फूंका पुतला

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक का झाबुआ बस स्टैंड पर फूंका पुतला

पुतला दहन के दौरान दोनो विधायको के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई एवं पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग करते हुए एसडीओपी बबीता बामनिया एवं थाना प्रभारी झाबुआ बीएल को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेसी विधायकद्वय पर सख्त कार्रवाई की मांग रखी।