ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी सरकार ने झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना को दिया प्रधानमंत्री उत्कृष्टता सम्मान, 'हर घर जल' और 'मोटी आई अभियान' से बदली आदिवासी अंचल की तस्वीर | झाबुआ पंचायत घोटाला: ऑडिट रिपोर्ट ने खोली पोल, पंचायत कर्मचारियों ने करोड़ों का किया घोटाला, तीन कर्मचारी निलंबित, FIR दर्ज | शराबबंदी से लेकर जमीन के अधिकार तक: झाबुआ के आदिवासियों ने उठाई मुखर आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | झाबुआ के साहित्यिक दिग्गज यशवंत भंडारी को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि, काशी हिंदी विद्यापीठ ने किया सम्मानित | एबीवीपी ने पीजी कॉलेज में अराजकता का आरोप लगाया, आंदोलन की दी चेतावनी | झाबुआ: हाथीपावा पहाडी तार फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू | झाबुआ में ASR म्यूजिक का आगाज, भीली बोली में पहला गीत 'रेलगाड़ी' हुआ रिलीज | अर्जुन डामोर एक्सीडेंट केस: सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए आरोपी की गुजरात से गिरफ्तारी, वाहन भी जब्त | डीजे विवाद पर पुलिस का एक्शन, 32 पर नामजद 150 अन्य पर एफआईआर और 6 पर जिला बदर की कार्यवाही | झाबुआ सैनिक भर्ती : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर एसबीआई ,आईडीबीआई बैंक में मिलेगी नियुक्ति | श्रृंगेश्वर धाम बनेगा भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र , 6.3 करोड़ की योजना से विशाल घाट और प्राचीन मंदिर तक होगी आसान पहुंच | दो दिवसीय युवा शिविर आयोजित, जनजातीय युवा संस्कृति, समाज सुधार पहलुओं पर प्रशिक्षित | झाबुआ की जयतिका परमार का ऑस्ट्रेलिया में कला प्रदर्शन के लिए चयन | संत श्री खूम सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि पर समाज सेवा का संकल्प | झाबुआ में दो दिवसीय मेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन | झाबुआ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त | श्री तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन | जिला स्तरीय भव्य रोजगार मेला 5 और 6 फरवरी को : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर | बिरसा मुंडा क्रिकेट कप 2025: झाबुआ में क्रिकेट का ग्रैंड इवेंट | गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया | कलेक्टर नेहा मीना राष्ट्रपति द्वारा "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25" से सम्मानित | सजेलिया में हुई निर्मम हत्या का खुलासा | एमपीपीएससी 2022: अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी | ड्रोन से होगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सुरक्षा, आधुनिक तकनीक से लैस निगरानी शुरू | इंदौर पब्लिक स्कूल- झाबुआ कैंपस में शिक्षण और अन्य पदों के लिए भर्ती | स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन | श्रीरामशरणम् झाबुआ में राम नाम दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 9832 लोगों ने ली दीक्षा | भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट में गीता भूरिया ने झाबुआ की आदिवासी कला और संस्कृति का सम्मान बढ़ाया, बनी "बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर" विजेता | झाबुआ पुलिस ने खोए हुए 230 मोबाइल बरामद कर लौटाए, अब तक 55 लाख रुपये के 400 मोबाइल हुए है बरामद | झाबुआ में 10 जनवरी से टेनिस बॉल क्रिकेट मीडिया ट्रॉफी का आयोजन, आठ टीमें लेंगी भाग | जैविक खेती के सामाजिक-उद्यमी उपक्रम झाबुआ नेचुरल्स की शुरुआत: किसानों ने खोला स्वयं का उपक्रम | आजाद युवा मित्र मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पंद्रहवां खेल महोत्सव आयोजित | झाबुआ पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया | झाबुआ में 'खुमसिंह महाराज नो मेला' और शौर्य यात्रा, धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने का आह्वान | झाबुआ जिले में ऐतिहासिक वीर सावरकर फुटबॉल ट्रॉफी और भगवा चौक स्पोर्ट्स लीग का आयोजन | ब्रेकिंग न्यूज़: राष्ट्रीय शोक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, झाबुआ की प्राचार्य विवादों में | थांदला की इशानी भट्ट ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान, किया नगर का नाम रोशन

परमार्थ की परंपरा हलमा में गैती लेकर पहुँचे- मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल

वनांचल झाबुआ के गोपालपुरा हवाई पट्टी पर एकजुट होकर खेती, पावड़ा एवं तगारी लेकर उपस्थित हुए ग्रामीण जन

झाबुआ ।  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा 26 फरवरी 2023 को उनके झाबुआ भ्रमण के दौरान करोडो का लोकार्पण, शिलान्यास एवं हितग्राहीयों को स्वत्व प्रदान किये गये। आयोजन स्थल पर सांसद जी एस डामोर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता, डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक अगम जैन ,सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वनवासी समाज की हलमा परंपरा को समूचे मध्य प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा। सरकार, समाज के साथ मिलकर काम करेगी और मिट्टी तथा जल बचाने का जतन कर पर्यावरण को संरक्षित करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज झाबुआ में परमार्थ की समृद्ध परंपरा हलमा में शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री चैहान भोपाल से यहाँ गैती साथ में लेकर पहुँचे थे। कार्यक्रम में शिवगंगा अभियान के श्री महेश शर्मा, श्री वी सतीश, सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, शिवगंगा के श्री राजाराम कटारा, सामाजिक संत श्री कालूराम जी महाराज, पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया, श्री कलसिंह भाबोर और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री हर्ष सिंह चैहान, श्री अनंत नाइक, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।   

    कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए शिवगंगा अभियान के पद्मश्री श्री महेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने हलमा में शामिल होकर राजधर्म का परिचय दिया है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि पुराने समय में इस  हलमा परंपरा से हज़ारों की संख्या में तालाब बनते थे।  जिसमें राजा इसी तरह शामिल होकर श्रमदान कर करते थे।  मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और समाज मिलकर खड़े हो जाएँ तो समूचा परिदृश्य बदल सकता है। समाज के संकल्प को सरकार के संसाधन मिलेंगे तो हम एक नया परिदृश्य निर्मित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासी समाज की हलमा परंपरा अद्वितीय है। यह संकट में खड़े मनुष्य की सहायता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हलमा कि इस परंपरा को समूचे मध्य प्रदेश में विस्तारित करते हुए जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को इस आशय का संकल्प भी दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वे यहाँ हलमा में आए  सभी परमार्थियों  का स्वागत और अभिनन्दन करने के लिए आए हैं। उन्होंने शिवगंगा परिवार को हलमा की अद्भुत परंपरा को पुनर्जीवित करने और प्रतिष्ठा प्रदान करने के लिए बधाई और साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी परंपरा है जिससे हम प्रकृति को ग्लोबल वार्मिंग से बचा सकते हैं। उन्होंने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया कि हाथीपावा  की इस पहाड़ी  से यह अलख गाँव-गाँव पहुँच रही है। उन्होंने वनवासी समाज से आग्रह किया कि वे इस महान परंपरा को सतत बनाए रखें। 

     मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पेसा एक्ट के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक क्रांति का माध्यम है। वनवासी समाज को अधिकार संपन्न बनाने में पेसा एक्ट की अहम भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में विशेष तौर पर आदिवासी अंचल में धर्म परिवर्तन का कुचक्र नहीं चलने दिया जाएगा। साथ ही छल-कपट से आदिवासियों की ज़मीन छीनने की कोशिशों को सख़्ती से नकारा जाएगा। कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में सांसद श्री गुमान सिंह डामोर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चैहान अपने साथ भोपाल से गैती लेकर यहाँ पहुँचे हैं। यह हमारी परंपरा का सम्मान है, क्योंकि हलमा में पहुँचने वाले सभी वनवासी बंधु भी इसी तरह गैती लेकर पहुँचते हैं। 

     कार्यक्रम के प्रारंभ में शिवगंगा अभियान के श्री राजाराम कटारा ने हलमा की परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए दो माह से निमंत्रण दिया जा रहा था। वह निमंत्रण भी भावात्मक प्रकार से गीत गाते हुए दिया जाता है। कार्यक्रम में डॉ. दीपमाला रावत ने पेसा एक्ट के जनक स्व. श्री दिलीप सिंह भूरिया पर केंद्रित प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। मुख्यमंत्री ने अन्य अतिथियों के साथ यह प्रशस्ति पत्र स्व. श्री दिलीप सिंह भूरिया की पुत्री सुश्री निर्मला भूरिया को प्रदान किया। कार्यक्रम में आज विकास यात्रा के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चैहान ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया और विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया।  हाथीपावा पहाड़ी पर मुख्यमंत्री ने किया श्रमदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने हाथीपावा पहाड़ी में श्रमदान भी किया। उन्होने यहाँ जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे गड्ढे के लिए गैती चलायी उन्होंने पहाड़ी में पीपल के वृक्ष का रोपण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चैहान के झाबुआ पहुँचने पर हैलीपेड में सांसद श्री जी एस डामोर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता डीआईजी श्री चंद्रशेखर सोलंकी और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव ने उनका स्वागत किया।








रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News