Jhabua News - अपनी समस्या / सुझाओ से हमे अवगत कराये

प्रिय पाठको, 
हमारे पाठक हमारी आंख ओर कान हैं। आप जैसे सुधी पाठकों के माध्‍यम से हमें जो सूचनायें मिलती हैं, हम उनपर काम करते हैं, और भृष्‍टाचार या समस्‍या को सामने लाने का प्रयास करते हैं। आपके पास भी यदि अपने आस-पास या अपने गांव शहर से सम्बंधित  कोई  सूचना या खबर है तो कृपया  हमारे साथ अवश्‍य बांटें। 
          खबरें बनती हैं आपके आसपास की हर हलचल से। समस्याओं को जनमंच पर लाकर उन्हें जिम्मेदारों तक ले जाना और स्थायी समाधान कराना ही हमारा ध्येय है। हमारे इस ध्येय को आपका विश्वास भरा साथ मिले, तो निश्चित ही समाज का यह चौथा  स्तम्भ अपनी सार्थकता सिद्ध कर पाएगा। 
      अगर आपके आस-पास भी घटती है कोई घटना…..जो बन सकती है हमारे झाबुआ न्यूज़  की सुर्खी…..तो जरूर भेजें वो खबर। हमें  ई-मेल करें editor@jhabuanews.in , या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे 

माइक्रो पत्रकारिता की संकल्पना
              झाबुआ न्यूज़  का  गठन शहर  के उन ग्रामीण और नगरीय अंचलो में खबर पहुचाने के लिए किया गया है जो आज भी मीडिया की पहुच से बाहर है. भारत की कुल आबादी तक आज भी समाचार से सम्बंधित पारंपरिक मीडिया (टीवी अख़बार और रेडियो) की पहुच कुल 27% है. देश की 73% जनता आज भी समाचारों की दुनिया से दूर है. देश बढ़ते भ्रष्टाचार का यह भी एक बड़ा कारन है कि जनता को न तो उसके अधिकार मालूम हैं और न ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में अज्ञानता के कारन बीच के सरकारी और गैर सरकारी बिचौलिए उस 73% आबादी का हिस्सा हड़प कर जाते हैं और चाह कर भी सरकार और वास्तविक जनसेवक कुछ नहीं कर पाते कारण यही था कि उन तक कुछ भी पहुचाने या फिर जाग्रत करने के साधन बहुत सीमित थे. 
                हम अपने सभी ऑनलाइन पाठकों का स्वागत करते हैं। इस न्यूज़ पोर्टल पर आपको आपके आसपास, देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरें मिलेंगीं और ख़बरों के पीछे की ख़बर भी। प्रकाशन हेतु आप लोग भी अपने विचार हमें भेज सकते हैं लेकिन निवेदन सिर्फ ये है कि https://jhabuanews.in को सिर्फ और सिर्फ ख़बरों और विचारों के आदान-प्रदान का मंच समझें। किसी भी प्रकार की चुगली/खुन्नस/भड़ास या रंजिश को शाब्दिक आधार पर भुनाने के लिए https://jhabuanews.in का इस्तेमाल सर्वथा वर्जित है। हमारे ज़रिए किसी व्यक्ति अथवा संस्था के मान-मर्दन की अनुमति कतई नहीं है। ये वेबसाइट विशुद्ध रूप से एक ऐसा मंच है जहां समस्त पत्रकार, छात्र-छात्राएं और आम जन विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय, विचार, पक्ष, आंकलन, आपत्ति लिख सकते हैं। आपकी मौलिक अथवा साभार कृतियां सादर आमंत्रित हैं। अगर संभव हो सके, तो अपनी कृतियों के साथ अपनी तस्वीर और संदर्भ से संबंधित तस्वीरें (अगर हों तो) भी भेजिए। संपादकीय टीम की स्वीकृति के पश्चात आपका लेख https://jhabuanews.ashanews.in पर प्रकाशित कर दिया जाएगा। संपादकीय टीम के लिए ये कतई ज़रूरी नहीं है कि आपकी हर कृति को प्रकाशित किया ही जाए। आपत्तिजनक/असंवैधानिक/अनैतिक तथ्यों का प्रकाशन किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा। तो फिर, इंतज़ार किसका है? आज से ही शुरू हो जाइए। जो आपके दिल में है, लिख डालिए और भेज दीजिए हमें editor@jhabuanews.in पर।

जुड़े झाबुआ न्यूज़ के ऑनलाइन समस्या निवारण पोर्टल से : 

             पाठको जैसा की आप सभी जानते है की विगत वर्षो से झाबुआ न्यूज़ शहर की हर एक गतिविधि , सूचनाओ के प्रकाशन का एक मात्र माध्यम ही नहीं वरन गांव , शहर की हर एक समस्या,  सुचना और घटनाओ के दैनिक प्रसारण का विस्तृत पोर्टल बन चूका है।
          इसी कड़ी में हॉल ही में हमारे द्वारा शहर की जनता हेतु ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किया गया है , मकसद सिर्फ ये की शहर की जनता और जन  प्रतिनिधियों के मध्य आपसी संपर्क और और इसी के साथ ही शहर की समस्याओ से प्रशासन और जन  प्रतिनिधियों को अवगत कराने से है , और जल्द से जल्द आपकी समस्याओ का निराकरण कराने  से है , मुद्दा चाहे शहर की सड़के, बिजली, पानी या कुछ और हर एक मुद्दे पर शहर की जनता और जन  प्रतिनिधियों के मध्य आपसी सामंजस्य जिले के विकास की एक नितांत ही महत्वपूर्ण कड़ी है।
      इसी बात को ध्यान में रख कर झाबुआ न्यूज़ द्वारा शहर की जनता हेतु ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किया गया है , शहर की जनता और जिले के हर एक नागरिक से अपील करेंगे की अपनी समस्या , सुझाव आदि झाबुआ न्यूज़ के साथ शेयर करने के लिए नीचे लिंक पर जाकर हमारी इस नयी मुहीम से जुड़े और  बुलंद करे झाबुआ की आवाज़ :-)


🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
अनमोल विचार

कल्पना की छलांग या सपने के बिना, हम संभावनाओं का उत्साह खो देते हैं। सपने देखना, आखिरकार, योजना बनाने का एक रूप है.

झाबुआ जॉब्स

ताज़ा ई-पेपर ● LIVE

क्राइम रिपोर्ट

घटनाए

ताज़ा खबरें

अपनी पसंद की खबरें चुनें

फॉलो करे

झाबुआ न्यूज़
71.3K Followers Facebook
FOLLOW
झाबुआ न्यूज़
8.1K Subscribers YouTube
SUBSCRIBE
DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल

अपनी राशि चुनें और फलादेश पढ़ें
आज DAILY
प्रेम, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति UPDATED
OFFICIAL MP INFO RSS SOURCE

मध्यप्रदेश जनसंपर्क खबरें

मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियां, घोषणाएं एवं विभागीय समाचार

झाबुआ न्यूज़
Verified Publisher
LIVE
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें