झाबुआ - अलीराजपुर पर्यटन स्थल Jhabua Visiting Places, Jhabua Tourist Places, Jhabua Tourism, Jhabua Famous Temple
Tourist Places Jhabua- Famous Visiting Place Jhabua-Alirajpur District, jhabua famous temple..
अति प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर , -झाबुआ
भूतेश्वर महादेव मंदिर – झाबुआ
पेटलावद शहर में पंपावती नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर जो की भूतेश्वर महादेव फूटा मंदिर के नाम से प्रसिद्द है , किवंदिती मान्यता के अनुसार यह मंदिर सेकड़ो साल से भी अधिक पुराना हैं। इसके स्थापना के रूप में मान्यता है की इसे न तो किसी राजा महाराजा ने और न ही किसी साधु संत ने बनवाया है बल्कि ये उडकर इस स्थान पर आया है । उक्त मंदिर बड़े - बड़े चट्टानी पत्थरो से निर्मित है जो एक के ऊपर रखे हुए है। मंदिर गर्भगृह में शिवलिंग स्थापित है , पूर्णिमा , महाशिवरात्रि पर यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते है। यह मंदिर देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण होता जा रहा था। पुरातत्व विभाग द्वारा हाल ही में मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया है।
उल्लेखनीय है की फूटा मंदिर क्षैत्र में कई प्राचीन धरोहरे एवं पुरातात्विक अवशेष होने की बात कही जाती रही है, पूर्व में भी यहाँ महावीर स्वामी की संगमरमर पत्थर की अतिप्राचीन मूर्ति निकल चुकी है, जो शहर के ही जैन मंदिर में स्थापित है।
कट्ठीवाड़ा वन, -अलीराजपुर
कट्ठीवाड़ा वन – अलीराजपुर
जिले का वन क्षेत्र कट्ठीवाड़ा के जंगलों में सिमटा पड़ा है। कट्ठीवाड़ा विकासखण्ड में कई वनग्राम है जहां प्रकृति ने अपनी अनूपम छटा बिखेर रखी है। साल , सागौन , व शीशम के मुल्यवान लंबे लबे पेड़ों के साथ ही चारोली व काजू के महत्वपूर्ण पेड़ों से अच्छादित कट्ठीवाड़ा के जंगल न केवल सुंदर है वरन वन्य जीव जन्तुओं से भी सम्पन्न हे यहा जगल का राजा शेर , चीता ,तेन्दुआ , भालू नीलगाय भी अपना एहसास करवा देते है। वैसे इन वनो मे कोयल की कुक , झीगुरों की झुन-झुन , खरगोश की सरपट तो आ में पर यदा-कदा जंगल के राजा की गुरहिट भी सुनाई दे जाती है।
प्रकृति के खुबसुरत नजारों से भरे पडे कट्ठीवाड़ा के वनो मे पहाडी रास्ते , पहाडी नाले , पहाड़ी झरने , छोटी छोटी नदीयां बहुत ही मनभावन दिखाई देते है। देशभर में अपनी विशिष्ठिता के चलते पुरस्कृत कट्ठीवाड़ा के नूरजहां , शाहजहां आम पत्थरों के छत्तों से मधुमख्खीयों का असली शहद व नक्काशियों वाला हस्तशिल्प सब कुछ आपके लिए एक बार जरूर कट्ठीवाड़ा आये तो पायेगे नन्हे कश्मीर को अपने नजारों मे।
हरिभरी वादियों , मध्यप्रदेश के चेरापूंजी व जिले के कश्मीर के नाम से विख्यात कट्ठीवाड़ा ग्राम अपनी खुबसुरती , पहाड़ी बस्ती व प्राकृतिक आदाओं एवं पर्यटन के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हरे भरे उंचे सागोन , शीशम , साल के वृक्षों के बीच पहाड़ी नदीयों , नालों व झरनों का कल-कल यहां सहज ही आकर्षित करता है।
कट्ठीवाड़ा ग्राम के हवेजली खेडा से लगा हुआ कट्ठीवाडा का झरना (वाटरफाल) की खुबसुरती तो बस देखते ही बनती है। काफी उंचाई से गिरते हुए झरने की धड़धड़ाहट (जोर की आवाज के साथ) के साथ ही धवल धारा भर उतनी ही सुदंर व मनमोहक लगती है। बारीश के महीनों में यहां आकर वाटर फाल का नजारा करना प्रकृति का सीधा उपहार पाने जैसा ही है। कट्ठीवाड़ा वाटर फाल के साथ ही यहा चाटलिया पानी जैसे ओर भी जल प्रपात है जिनका दर्शन भी मन को बहुत सुकुन देने वाला है। कट्ठीवाड़ा में ही डुगरीमाता मंदिर से प्रकृति के वहंगम द्रशयों का अवलोकन करने से ही कट्ठीवाड़ा की प्राकृतिक सम्रध्दता का एहसास होता है। वैसे तो वर्ष भर परन्तु बारीस के महीनो में जूलाई से नवम्बर तक का समय बहुत आर्दश होता है। जब आप जिले के कश्मिर कहे जाने वाले कट्ठिवाड़ा की प्राकृतिक सम्पनता को करीब से महसूस कर सकते है।
मथवाड, -अलीराजपुर
मथवाड – अलीराजपुर
जिले के दक्षिण में, विंध्य पर्वत श्रृंखला के चारों ओर स्थित मथवाड क्षेत्र और बहुत ऊंचाई पर स्थित मथुवाड़ क्षेत्र में जंगली जानवर के घने वन क्षेत्र और कई प्रसिद्ध मंदिर भी यहां है। यहां पहुंचने के लिए लगभग 10 किलोमीटर दूरी में पहाड़ी खंड "मथवाड" के जंगल में, भालू, खरगोश, शेर, पैंथर, लकड़बग्घा, तेंदुआ , टाइगर आदि देखा जा सकता है। वही यहाँ के जंगलो में कई दुर्लभ जड़ीबूटियां जैसे शंख पुष्पी , रोजा घास , काली मूसली , सतावर जंगली कालमेप आदि मौजूद है, गुजराती सीमा से सटे होने के कारण यहाँ की भाषा गुजराती संस्कृति के समान है।
मथवाड़ नर्मदा नदी के पास स्थित है और मध्यप्रदेश का अंतिम गांव है। मध्य प्रदेश सरकार ने मथवाड़ को 2017 जनवरी में एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। मथवाड़ रानी काजल माता मंदिर के लिए प्रसिद्ध है पर्यटन के लिहाज़ से यहाँ की खूबसूरत वादियों को देखने हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।रानी काजल माता का मंदिर मथवाड़ की शीर्ष पहाड़ियों में स्थित है।
मथुवाड़ की ऊपरी पहाड़ी से नर्मदा नदी देखी जा सकती है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रानी काजल माता मंदिर के विकास कार्य के लिए ३ करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी.
उल्लेखनीय है की इस रियासत में हिडेन वैली सिविलाइजेशन (रहस्यमयी सभ्यता) के प्रमाण मिल रहे हैं। यह सिविलाइजेशन हड़प्पा, माया और मिस्त्र की सभ्यता के समय की बताई जा रही है। रियासत के वर्तमान राजा राणा सज्जनसिंह सभ्यता को प्रकाश में लाने का काम कर रहे हैं।
किस प्रकार की है सिविलाइजेशन...
यह सभ्यता, मानव इतिहास में सबसे रहस्यपूर्ण घटनाओं में से एक बनी हुई है। नर्मदा नदी के साथ मथवाड क्षेत्र में शहर के महत्वपूर्ण स्मारकों, धार्मिक संरचनाओं, अनाज का भंडार, पानी के जलाशय, प्राचीन मंदिर आदि के प्रमाण मिले हैं। भूवैज्ञानिक सबूतों से पता चलता है कि यहां ज्वालामुखी कई सौ हजार वर्षों में कई बार भड़के हैं। अंत में यहां पिजन हॉल राक्स जैसी अद्भुत रहस्यमय संरचना बनी।
मौजूद है सबसे पुराने मानव पैरों के निशान
- ये अजीब आकार वास्तव में बहुत ही उन्नत प्राचीन संस्कृतियों के बारे में बताते है। सबसे पुराने मानव पैरों के निशान मथवाड के पास जलसिंधी गांव में पाए गए हैं। ये 5000 और 6000 वर्ष पुराने हैं। यह इस बात का सबूत है कि यहां लंबे समय तक मानव रहे हैं।
मथवाड क्षेत्र में हड़प्पा, माया और मिस्त्र की सभ्यता के प्रमाण मिले है।
- प्राचीन काल की मध्य अमेरिका की माया सभ्यता-- यहां रहस्यमय प्राचीन रॉक नक्काशी के प्रमाण मिले हैं।
- कंबोडिया, थाईलैंड जैसी प्राचीन सभ्यता-- इस क्षेत्र की घाटी के आसपास प्रागैतिहासिक सभ्यता के अस्तित्व के कुछ रोमांचक संभावनाएं हैं। यहां एक स्वयंभू शिवलिंग के साथ एक प्राचीन मंदिर , कृषि भूमि के नीचे मिला है। एक मंदिर के अवशेष मिले हैं जिसमें विशाल पत्थर का उपयोग के साथ शिवलिंग की तरह किया गया है। इस क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में कंबोडिया, थाईलैंड जैसी प्राचीन सभ्यता के दौरान के कई सौ हिंदू और बौद्ध मंदिर खंडहर हैं।
यह मध्य अमेरिका की माया सभ्यता के समकालीन हो सकती है जिसका समय 2000 BC से 250 AD तक है। आज़ादी से पहले अालीराजपुर जिले का बखतगढ़ मथवाड (Mathwad) की एक स्वतंत्र रियासत थी। मथवाड ही प्रदेश में एक ऐसी जगह है जहां दशहरा उत्सव रातभर मनाया जाता है और सांस्कृतिक नाट्य को देखने गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से कई लोग जाते है।
चेनपुरी स्थित अति दुर्लभ शिवकुण्ड, -झाबुआ
चेनपुरी शिवकुण्ड – झाबुआ
पेटलावद शहर के छोटे से कसबे चेनपुरी में एक अति दुर्लभ शिवकुण्ड स्थापित है यह कुंड वर्ष भर पानी से भरा होता है यह मंदिर ऊंची ऊंची पहाड़ियों के बिच में स्थित है दूर से यदि इस स्थान को देखा जाये तो यहाँ ऊँ का आकर पूर्ण रूप में दिखाई देता है जो की इस स्थान को बेहत दुर्लभ एवं आस्था के विहंगम केंद्र बनाता है । यहां गर्भ गृह में स्थित शिवलिंग का प्राकृतिक रूप से जलाभिषेक होता है। शिवरात्रि एवं विभिन्न पर्व त्योहारों पर यहाँ भक्तो का जमावड़ा लगता है।
दर्शनीय स्थल नेवा माता मंदिर, -अलीराजपुर
नेवा माता मंदिर – अलीराजपुर
वालपुर की पहाड़ियों के समीप स्थित ग्राम फड़तला में स्थित नेवा माता का मंदिर पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। जहां पर पहाड़ों से 12 माह पानी रिसकर आता है। यहां दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा बाहरी श्रद्घालु भी पहुंचते हैं। नेवा माता का यह मंदिर बहुत ही चमत्कारी हे, आदीवासी समाज एवं आसपास के अंचल मे ऐसी मान्यता है की यहा हर मनोकामना पुरी होती हे।
क्या है इतिहास
मंदिर की स्थलाकृति देख यह पाषाणकाल निर्मित दिखाई देता है, जहा अनवरत पानी की बुंदे निकलती है, अति प्राचीन पत्थरो की गुफा में विराजित है माँ की प्रतिमा। यहा पानी का एक कुण्ड है जिसमे बारहमासी शीतल जल भरा होता है चाहे जितनी गर्मी पड़े इस कुंड में कभी जल न तो ख़त्म होता है और नहीं जल स्तर गिरता है । लोगो का ऐसा मानना है की यहाँ कुंड का पानी अत्यंत चमत्कारी है, यहा के पानी से स्नान करने पर सभी रोगो से मुक्ति मिलती है, बड़वा ओर तांत्रीको का यहा ताता लगा रहता हे।
मोहनकोट , -झाबुआ
मोहनकोट – झाबुआ
यह छोटा-सा गांव झाबुआ जिले के पेटलावद से दक्षिण दिशा में 11 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। मोहनकोट के नजदीकी दर्शनीय स्थल हैं। जो कि नन्दर माता के मन्दिर के नाम से जाना जाता हे जो कि एक छोटी सी घाटी पर खुले मैदान मे स्थित हे यहा पर चोरी नही होती है।राणापुर स्थित 1000 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर, -झाबुआ
राणापुर प्राचीन शिव मंदिर
राणापुर से 12 किमी दूर स्थित ग्राम देवल फलिया के एक अहाते में प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर में स्थापित है दुर्लभ पंचमुखी शिवलिंग। मान्यता है कि मंदिर को कोई यति महाराज उड़ाकर लाए थे। मंदिर की प्राचीनता लगभग एक हजार वर्ष मानी गई है। वनवासी बहुल क्षेत्र में लगभग 1000 वर्ष प्राचीन यह मंदिर भूमिज शैली का है। जो परमार कालीन है।
यूं तो महाशिवरात्रि और सावन सोमवार को यहां दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती है लेकिन छुट्टी के दिन भी लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। अनमोल प्राचीन धरोहर देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर यहां आस्था का हुजूम उमड़ता है। किंतु वर्ष के बाकी दिनों में यहां उपस्थिति नगण्य रहती है। बेहद शांत व प्राकृतिक वातावरण में मंदिर तलहटी में स्थित है।
प्रकृति की सुरम्य वादियों में स्थित देवल फलिया के मंदिर के पिछले हिस्से में पहाड़ों से निरंतर एक जल स्त्रोत बहता रहता है। मान्यता है कि यह जल नर्मदा का है। यहां पूरे साल अविचल निरंतर जल धारा बहती रहती है। गर्भगृह अंतराल व मंडप युक्त था। वक्त के साथ अंतराल व मंडप भग्न हो चुके हैं। मंदिर का शिखर भी क्षतिग्रस्त है। पार्श्व भाग में शेषसायी विष्णु एवं अन्य कलाकृतियां विद्यमान है। मंदिर भूमिज शैली के पंचरथी पंचांग प्रकार से निर्मित है। शैलीगत आधार पर पुरातत्व विभाग इसे 11वीं या 12वीं सदी में बना हुआ मानता है।
कैसे पहुंचे
झाबुआ से सड़क मार्ग से राणापुर होते हुए देवल फलिया पहुंचा जा सकता है। रास्ता अच्छा है और अपने वाहन से 45 मिनट में पहुंच सकते हैं।
ग्राम भगोर स्थित अतिप्राचीन शिव मंदिर , -झाबुआ
भगोर स्थित प्राचीन शिव मंदिर
1000 से ज्यादा वर्ष पुराने इस मंदिर की विशेषता है कि इस मंदिर को कभी किसी ने बनवाया नहीं, बल्कि ये देवलोक से उड़कर यहां पहुंचा है। वैज्ञानिक भी आज तक इस बात का राज नहीं तलाश सके हैं कि बिना नींव के भरी दीवारों वाला यह मंदिर यहां कैसे स्थापित हुआ। यह मंदिर भगोर ग्राम में स्थित है। इस मंदिर से जुड़ी प्राचीन कथा इसे बेहद चमत्कारी बनाती है। कहा जाता है कि ये मंदिर यहां प्रकट हुआ है इसे बनवाया नहीं गया। इस बात की सच्चाई जानने के लिए मंदिर की खुदाई करवाई गई तो लोग चौंक गए। खुदाई में कहीं भी पक्की नींव का पता नहीं चला। बिना किसी ठोस नींव के यहां स्थापित इस मंदिर में एक भी खंभा नहीं है और मंदिर की दीवारें 6 से 8 फीट चौड़ी है ।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि हम छ: पीढिय़ों से इस मंदिर की सेवा में जुटे हैं। पूर्वजों से यही सुना है कि एक तपस्वी मुनिराज इस मंदिर को लेकर कहीं जा रहे थे, किसी कारणवश उन्होंने मंदिर को यहां रखा और तपस्या करने लगे, शाम हो गई तो मंदिर यहीं स्थापित हो गया। तब से ये मंदिर यहीं है। मंदिर में अतिप्राचीन शिव लिंग है जो रख रखाव के अभाव में जीर्णशीर्ण हो रहा है । यहां सफेद पाषाण की कई प्राचीन मूर्तियां भी हैं जिन पर 1248 संवत विक्रम का समय लिखित में अंकित है। ये मूर्तियां चौैथे काल की बताई जाती हैं।
गोपाल मंदिर झाबुआ, -झाबुआ
गोपाल मंदिर – झाबुआ
सेकड़ो वर्ग फ़ीट में फैला यह गोपाल मदिर शहरवासियों और पर्यटकों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है मंदिर प्रांगण में भव्य बगीचा है। मंदिर प्रांगण में ही गोपाल वाचनालय जिसमे की प्राचीन, मध्यकालीन और महापुरुषों के विभिन्न ग्रंथो और पुस्तकों का विशाल संग्रह शहरवासियो के लिए निश्चित ही एक अनुपम सौगात है, समीप ही गोपाल शिशु विद्या मंदिर स्कूल में सेकड़ो बच्चो को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है,
गोपाल मंदिर ट्रस्ट द्वारा भक्तो की सुविधा हेतु ऑनलाइन दर्शन सुविधा का अनावरण कुछ समय पहले ही किया गया है गोपाल मंदिर की वेबसाइट पर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है ।झाबुआ शहर कि सांस्कृतिक व धार्मिक छवि को पल्वित और पोषित करने हेतु गोपाल मंदिर व ऐसे ही कई मंदिर जो पिछले कई वर्षो से अपने प्राचीन इतिहास को यथावत रखते हुए भक्तो के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है उनका भी महत्वपूर्ण योगदान है . शहर के मध्य भाग में स्थित होने के कारन गोपाल मंदिर तक पहुंचने हेतु आवागमन के पर्याप्त साधन उपलब्ध है दूरस्थ भक्त या पर्यटक गोपाल मंदिर पहुंचने हेतु मेघनगर रेलवे स्टेशन जो की झाबुआ से महज़ १५ किमी की दुरी पर है जहाँ पर देश भर के लगभग सभी स्थानों से ट्रैन का आवागमन अनवरत चलता रहता है , जिसके माध्यम से पहुंच सकते है
मातंगी धाम , - झाबुआ
मातंगी धाम – झाबुआ
सेकड़ो फ़ीट की उचाई पर स्थित मातंगी मंदिर चारो और से हरियाली से ढकॉ हुआ है। पर्यटन के लिहाज़ से मातंगी मंदिर बेहत ही रमणीय स्थल है , मंदिर में खडे होकर जिस और भी नजर जाती हरियाली और सुंदरता से भरे दृश्य ही दिखाई देते ।
मंदिर के समीप ही विशालकाय तालाब मंदिर की सुंदरता को और बढ़ाता हुआ दिखाई देता है , मातंगी मंदिर प्रांगण में ही सिद्धपीठ बालाजी धाम और पारद शिवलिंग का महादेव मंदिर भी यही पर स्थित है , फरवरी 2011 में मातंगी धाम झाबुआ में नवनिर्मित मंदिर स्थल का निर्माण पश्चात् मातंगी की मूर्ति स्थापना की गयी , कार्यक्रम चार दिनों का था जिसमे मातंगी मूर्ति की स्थापना के साथ ही मातंगी का पाटोत्सव भी भव्य रूप में मनाया गया। मातंगी मंदिर शहर के बिल्कुल मध्य भाग में स्थित है । मातंगी मंदिर इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही स्थित है।
10 हजार वर्गफीट में वाटिका तैयार करने की योजना बनाई गई है। मंदिर के चारों तरफ से अलग-अलग तरह के पौधे लगाए जाएगे। इसके लिए तीन अलग-अलग हिस्से घाटी पर तैयार किए गए है। यह 30-30 फीट के रहेंगे। 20 फीट की सर्पाकार सीढ़ी बनाई जा रही है। यहां नक्षत्रों के अनुसार 27, नवग्रह के 27, 5 पूजन-हवन में उपयोगी और 49 पौधे आकर्षण के लिए लगाए जा रहे हैं।
समोई बाबा देव दर्शन, -झाबुआ
समोई बाबा देव – झाबुआ
झाबुआ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल , बाबा देव ग्राम समोई ब्लॉक राणापुर भक्तो की असीम आस्था और धर्म के प्रतीक है। संस्कृति समाज का दर्पण होती है, जहां आस्था व विश्वास होता है वहां श्रद्धालु को पूरा सुकुन मिलता है। आदिवासी संस्कृति में बाबा देव का स्थान बहुत ही अहम है, जनजन की आस्था यहां उमड़ती दिखाई देती है।
कहा जाता है कि जहां विज्ञान की सीमाएं समाप्त होती है वहीं से आध्यात्म की शुरुआत होती है। अंचल के राणापुर विकासखंड के समोई के डूंगरवाला बाबादेव का माहत्म्य भी जन-जन की आस्था का प्रतीक है। यहां हजारों लोगों की मन्नत पूरी होती है।
कहा जाता है कि जहां विज्ञान की सीमाएं समाप्त होती है वहीं से आध्यात्म की शुरुआत होती है। अंचल के राणापुर विकासखंड के समोई के डूंगरवाला बाबादेव का माहत्म्य भी जन-जन की आस्था का प्रतीक है। यहां हजारों लोगों की मन्नत पूरी होती है।
शिव मंदिर भोरण, -अलीराजपुर
भोरण शिव मंदिर – अलीराजपुर
अलीराजपुर से करीब 14 किमी दूर उमराली रोड पर सघन वनीय और पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ग्राम भोरण का यह शिवगंगा हनुमान मंदिर काफी प्रसिद्घ और मनोहारी रमणीय धार्मिक स्थल है। यहां पांडव कालीन चमत्कारी हनुमानजी की प्राचीन प्रतिमा है। पास में ही शिव मंदिर है। यहां स्थित शिवलिंग पर बारह मास प्राकृतिक रूप से शिव गंगा के रूप में पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली जलधारा अनवरत गिरती रहती है। यहां के ग्रामीण और महंत बाबा बताते हैं कि क्षेत्र में चाहे कितनी भी भीषण गर्मी का दौर हो पर यह जलधारा कभी भी नहीं सूखती है। हरे-भरे सघन वन और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस मंदिर परिसर के आसपास कई जंगली जानवर भी रहते हैं।
श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी, - झाबुआ
विश्वमंगल हनुमान धाम – झाबुआ
धार के समीप झाबुआ जिले के तारखेडी ग्राम में चमत्कारी विश्वमंगल हनुमान का मंदिर है | यहाँ मंगलवार व शनिवार को दर्शनार्थियों की भीड़ जमा रहती है। यहाँ लोगो का मानना हे की मूर्ति के दर्शन मात्र से मनोकामना पूर्ण होती है। श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी में विराजित विश्वमंगल हनुमानजी स्वयंभू है और मूर्ति भी पूज्यगुरुदेव को स्वप्नावस्था में दर्शन देने के बाद उसी स्थान से खुदाई कर निकाली गई है इस बारे में पंडित कालीचरण दास वैष्णव ने बताया की इनके पिता राम प्रसन्न वैष्णव ने 12 मई 1957 शनिवार जयेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को पूर्व जन्मनुकृत प्रेरणा शक्ति से पेटलावाद तहसील के ग्राम तारखेडी में विश्व मंगल हनुमान मंदिर की स्थापन कराई थी , गुरुदेव को स्वप्नावस्था में दर्शन देकर हनुमान जी ने अपनी उपस्थिति का अहसास करवाया तब स्वयं गुरुदेव महाराज ने जमीन खुदाई कर मूर्ति निकाली और प्रतिष्ठित कर मंदिर का निर्माण करवाया तभी से दर्शनार्थियों का ताता लगा रहता है |
प्रति मंगलवार लाल चन्दन और सिंदूर से सुन्दर कपडे और आभूषणों से सजाकर हनुमान जी को चोला चढाया जा रहा है। स्वयं के एवं चढावे की राशि से मंदिर में पूजापाठ,भजन कीर्तन , सुन्दर कांड कीर्तन के साथ होता रहता है। स्वंय दर्शनार्थी और भक्त हनुमान जी के चमत्कारों के किस्से सुनाते है। विपरीत परिस्तिथियों से उबर कर स्वास्थ लाभ रोग मुक्ति एवं मनोकामनाये पूर्ण होने के अनुभव सुनाते है |
प्रति मंगलवार् , दोनों नवरात्रि , हनुमान जयंती , गुरुपूर्णिमा को चोला , अभिषेक , पूजन , संगीतमय सुन्दरकाण्ड , हवन , उत्तरपुजन , पूर्णाहुति , मंगल आरती के बाद गुरूदेव द्वारा मंत्रित गदा का आशीर्वाद हनुमानयंत्र को लाल चन्दन से निर्मित कर पूजन के बाद यंत्र के मंत्रो को शुद्ध जल में मिलाकार स्वयं के पीने हेतु , हवन घृत को लकवा शारीरिक पीड़ा में मालिश हेतु , हवन भस्म को ललाट पर लगाने और स्वयं के ग्रहण हेतु दिया जाता है।
विश्वमंगल धाम के शिवालय की स्थापना पूज्य गुरुदेव श्रीरामप्रपन्न जी वैष्णव महाराज ने 20 फरवरी 1955 महाशिवरात्री को की और शिवलिंग भी स्वयंभू है । इस स्थान पर प्रारम्भ सेवा में प्रति सोमवार और महाशिवरात्रि पर रूद्र अभिषेक , पूजन , पीठ पूजा , यंत्रपूजा , परिवार पूजन , संगीतमय शिवलीला बालकाण्ड का आयोजन किया जाता है । साथ ही प्रति मंगलवार दोप.12.30 से 1.00 बजे तक दिव्य ध्यानयोग का आयोजन किया जाता है।
ऐसे पहुंचे तारखेड़ी
पीपलखूंटा, -झाबुआ
पीपलखूंटा – झाबुआ
मध्यप्रदेश के पश्चिमी सीमान्त पर स्थित झाबुआ जिला मुख्यालय से २३ कि.मी. दूर एवं पश्चिमी रेलवे दिल्ली मुंबई रेल मार्ग के मेघनगर रेलवे स्टेशन से ८ कि.मी. दूर कल-कल कर बहती हुई पवित्र पद्मावती नदी के किनारे सुरम्य पहाड़ी पर चमत्कारिक हनुमानजी का मंदिर तपोभूमि पीपलखूंटा आश्रम मध्यप्रदेश, राजस्थान , गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में ख्याति प्राप्त होकर जन-जन की आस्था एवं श्रधा का केंद्र है कहा जाता है कि रावण पूत्र मेघनाथ के अत्याचारों से त्रस्त ऋषि मुनियों ने घने जंगलो में स्थित ऊँची पहाडियों एवं कन्दराओ में शरण लेकर तपस्या की थी उन्हीं में से महर्षि पिपलाद एवं विश्वामित्र जी ने वर्षो तक इस वन में तपस्या की थी |
इस तीर्थ को ख्याति दिलाने वाले महंत श्री जमनादासजी महाराज ने अपने गुरु महंत श्री साँवलादास जी महाराज की आज्ञा से वर्तमान स्थल पर पीपल के विशाल पेड़ के नीचे विराजित हनुमानजी की सेवा तथा पूजा अर्चना एवं तपस्या कर इस तपोस्थल को जागृत किया ! पूर्व में यह स्थान घने जंगलो के बीच स्थित था जहाँ हमेशा जंगली जानवरों का डेरा डला रहता था एवं सदा उनसे भय बना रहता था एवं इस बियाबान स्थल पर जाने से लोग डरते थे किन्तु धीरे धीरे इस स्थान के आस पास आदिवासी ग्रामीण बसने लगे एवं यह पवित्र स्थल तीर्थ रूप में परिवर्तित हो गया |
महंत श्री जमनादासजी महाराज द्वारा वर्ष १९५२ में १०१ कुण्डीय श्री राम यज्ञ , वर्ष १९७६ में ११११ कुण्डीय एव वर्ष १९७९ में २५२५ कुण्डीय वृहद स्तरीय श्री राम यज्ञ संपन कराये जिसमे हजारो कि तादाद में भक्तो ने सम्मिलित होकर लाभ लिया, इसी बीच मंदिर श्रेत्र का विकास भी करवाया एवं मंदिर में २४ अवतारों की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा करवाया साथ ही मंदिर, भोजनालय- रसोईघर संतो एव भक्तो हेतु आवास ,गौशाला आदि का निर्माण करवाया जो पूर्व समयानुसार कनची दीवारों एव कवेलू के छापरो से बने हुए हे.
आश्रम परिसर में विशाल मंदिर, सत्संग भवन, संतो एवं भक्तो हेतु सुविधायुक्त आवास निर्माण, गौशाला निर्माण, संस्कृत पाठशाला, चिकित्सालय, भोजनशाला, भव्य बगीचा आदि है। गुरु पूर्णिमा , नवरात्री , हनुमान जयंती , राम नवमी पर देश भर से हज़ारो की तादाद में भक्त यहाँ दर्शन हेतु पहुंचते है
ऐसे पहुंचे पीपलखूंटा
हनुमान टेकरी, -झाबुआ
हनुमान टेकरी – झाबुआ
झाबुआ शहर के शीर्ष पर और तल से लगभग ७० फिट उचाई पर स्थित हनुमान टेकरी मंदिर .... झाबुआ जिले के इतिहास में एक अलग महत्वता का परिचय कराता है . जैसा की नाम से ही स्पष्ट है की हनुमान टेकरी . टेकरी शब्द उची , और टेकरी पर निर्मित मंदिर की संरचना का आभास कराता है मंदिर प्रांगन में खडे होकर पूरे झाबुआ शहर का अदभुद नज़ारा देखा जा सकता है इतनी उचाई से पूरे शहर का द्रश्य रात्रि के समय और भी विहंगम हो जाता है ..
राम शरणम्, -झाबुआ
राम शरणम् – झाबुआ
बडे तालाब के समीप सात हज़ार वर्ग फीट में बना राम शरणम् का विशाल भवन झाबुआ जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में आस्था का केंद्र बना हुआ है .. तल से ३ मंजिला राम शरणम् भवन की आकृति भक्तो और दर्शनाथ लोगो के लिए बेहत आकर्षक और दुर्लभ नज़ारा प्रतीत होता है ... चारो तरफ हरियाली से भरे द्रश्य और समीप ही विशाल तालाब को देख ऐसा आभास होता है जैसे राम शरणम् का यह विशाल भवन तालाब में अपना प्रतिबिम्ब निहार रहा हो.... निश्चित रूप से अनुपम छठा , दुर्लभ नज़ारा और हरियाली भरे द्रश्य राम शरणम् भवन के खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा सा दिखाई पड़ते है ...
भवन के निर्माण में हजारो भक्तो ने अपना पसीना बहाया ...यही कारण है की बाज़ार मूल्य के हिसाब से करीब पोने दो करोड़ की लागत का मंदिर मात्र 90 लाख रुपये में बनकर तैयार हो गया भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल 33 हज़ार 250 वर्ग फीट है ,जिसमे पांच सो साधक एक साथ रहकर साधना कर सकते है ... भवन के लिए सात हज़ार फीट जमीन 12 लाख रुपये में खरीदी गयी यह जमीन पहले राजा की थी जिस पर हाथी बांधे जाते थे बाद में इसे पांच व्यवसायियों ने खरीद लिया .....संस्था के अलावा 17 हज़ार लोगो ने 90 लाख के राशी बिना मांगे भेट करी .....२६ जनवरी 2005 को भवन का भूमि पूजन किया गया ...करीब 13 महीनो की अवधि तक अनवरत कार्य चलने के पश्चात् 3 मार्च 2006 को राम शरणम् का उदघाटन समारोह रखा गया जिसमे पूरे देश के भक्तो ने अपनी मोजुदगी दर्ज कराई..
भवन के निर्माण में हजारो भक्तो ने अपना पसीना बहाया ...यही कारण है की बाज़ार मूल्य के हिसाब से करीब पोने दो करोड़ की लागत का मंदिर मात्र 90 लाख रुपये में बनकर तैयार हो गया भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल 33 हज़ार 250 वर्ग फीट है ,जिसमे पांच सो साधक एक साथ रहकर साधना कर सकते है ... भवन के लिए सात हज़ार फीट जमीन 12 लाख रुपये में खरीदी गयी यह जमीन पहले राजा की थी जिस पर हाथी बांधे जाते थे बाद में इसे पांच व्यवसायियों ने खरीद लिया .....संस्था के अलावा 17 हज़ार लोगो ने 90 लाख के राशी बिना मांगे भेट करी .....२६ जनवरी 2005 को भवन का भूमि पूजन किया गया ...करीब 13 महीनो की अवधि तक अनवरत कार्य चलने के पश्चात् 3 मार्च 2006 को राम शरणम् का उदघाटन समारोह रखा गया जिसमे पूरे देश के भक्तो ने अपनी मोजुदगी दर्ज कराई..