भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 104 सेटेलाईट लांच कर विश्वक रिकार्ड बनाने पर कांग्रेस ने दी बधाई

झाबुआ: 15 फरवरी बुधवार का दिन देश के इतिहास में स्वर्णीम दिनों में गिना जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एवं देश के वैज्ञानिकों एवं देश की जनता के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया है। इसरो द्वारा एक साथ सबसे ज्या्दा सेटेलाईट लांच करने का वर्ल्ड  रिकार्ड बना है। अभी तक भारत के अलावा किसी भी देश ने इतने सेटेलाईट एक साथ लांच नहीं किए। इसरों ने आज अंतरिक्ष में अब तक की सबसे उुंची उड़ान भरते हुए श्री हरिकोटा के सतीश धवन लांचिंग सेंटर से पीएसएलपी.सी 37 सफलतापूर्वक लांच किया गया। यह विश्वक इतिहास में पहला मोका है जब एक साथ 104 उपग्रह अं‍तरिक्ष में छोड़े गए। 
        सांसद कांतिलाल भूरिया ने अपने संदेश में कहा कि यह देश के वैज्ञानिकों देशवासियों एवं केन्द्र  की पूर्व यूपीए सरकार एवं केन्द्र  सरकारों के अथक प्रयास के चलते यह अभियान संभव हो सका है। यह भारतीय वैज्ञानिकों की बरसों की मेहनत का ही परिणाम है तथा भारत को इन वैज्ञानिकों ने विश्व में भारत की साख बढाई। 
104-satellite-launched-by-the-Indian-Space-Research-Organization-congratulates-Congress-on-the-global-record-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 104 सेटेलाईट लांच
        जिला कांग्रेस अध्यंक्ष निर्मल मेहता, पूर्व जिला कांग्रेस अध्य्क्ष सुरेशचंद्र जैन, शांतिलाल पडियार, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, युवा नेता डॉ विक्रांत भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश डोषी, हनुमंत सिंह डाबडी, ठा जोरावरसिंह जिला पंचायत उपाध्यंक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा, हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, साबीर फिटवेल, जिला उपाध्यंक्ष प्रकाश रांका, नगीन शाह, विजय पांडेए, राजेन्द्र अग्निहोत्री, रूपसिंह डामोर, जिला सेवादल संगठक राजेश भट्ट, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा, जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, यामीन शेख, सलीम शेख, मनीष व्यास, सलेल पठान, विरेन्द्र  मोदी, महिला नेत्री कल्पना भूरिया, शायरा बानो। शीला मकवाना, ब्लॉाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री, कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव सक्सेना सहित जिला कांग्रेस ब्लॉयक कांग्रेस। शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी जन प्रतिनिधिगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के वैज्ञानिकों एवं देश की जनता तथा भारत सरकार को बधाईयां प्रेषित की तथा सफलता पर एक.दूसरे को परस्पर  बधाईयां दी है। 

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News