महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देवझिरी तीर्थ पर हुआ महाप्रसादी का भव्य आयोजन

झाबुआ। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर से करीब 7-8 किमी दूर स्थित पवित्र तीर्थ स्थल देवझिरी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थांदला गेट मित्र मंडल द्वारा महाप्रसादी का भव्य आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मंडल के सदस्यों द्वारा 60 क्विंटल साबुदाने से बनी खिचड़ी मंदिर में हजारों की संख्या में दर्शनार्थ हेतु आए भक्तों को वितरित की गई। 
फरियाली खिंचड़ी वितरण की शुरूआत थांदला गेट मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य भूपेन्द्र आचार्य एवं रिंकू रूनवाल द्वारा देवझिरी स्थित शिवजी के मंदिर में भगवान भोलेनाथजी को खिचड़ी का भोग लगाकर एवं उनकी पूजन कर की गई। बाद मंडल के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में सभी भक्तों को फरियाली खिचड़ी का वितरण किया गया। यह कार्य शाम करीब 6 बजे तक चला। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया। खिचड़ी को स्वादिष्ट करने के लिए उसमें अनार के दाने, धनिया, किसमिस एवं काजू की कतरन तथा विशेष पत्तों का भी उपयोग किया गया। खिचड़ी इतनी स्वादिष्ट थी कि कई भक्तों ने तो दो-दो कटोरी भरकर प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान भोलेनाथजी के जमकर जयकारे भी लगाए गए। 
ये थे अतिथि 
महाप्रसादी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेषचन्द्र जैन पप्पू भैया, युवा चिकित्सक डॉ. विक्रांत भूरिया, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आषीष भूरिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं थांदला गेट मित्र मंडल के संरक्षक देवेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री (बंटू भैया), जनपद पंचायत अध्यक्ष शंकरसिंह भूरिया, सांसद प्रतिनिधि गौरव सक्सेना एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्री डाबी शामिल हुए। जिनका भावभीना स्वागत मित्र मंडल के सदस्यों ने किया। अतिथियों द्वारा प्रसादी ग्रहण करने के बाद स्वयं अपने हाथों से भी भक्तों को प्रसादी प्रदान की गई। 
इनका रहा सराहनीय सहयोग 
फरियाली खिचड़ी वितरण कार्य में मित्र मंडल के वरिष्ठ पं. सत्यनारायण शर्मा, मोहन जोशी , हितेष कांठी के साथ सदस्यों में लोकू माली, हुक्मीचद यादव, ट्विंकल महोदिया, विक्रम चौहान, राकेष सोनावा, हर्ष जैन, सौरभ कोठारी, निलेष राठौर, हर्ष जैन आदि ने सत्त 6-7 घंटे तक अपनी सराहनीय सेवाएं दी। संचालन अंशुल महोदिया ने किया। आयोजन के समापन पर मित्र मंडल के सभी सदस्यों के प्रति मंडल के संरक्षक देवेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री (बंटू भैया) ने आभार व्यक्त किया।

सांसद भूरिया ने देव झिरी प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना प्रसाद वितरण किया 

    महा शिव रात्रि के पावन पर्व पर आज दोपहर छेत्रिय सांसद कांतिलाल भूरिया सह परिवार  मंदिर पहुच कर भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर महा प्रसादी ग्रहण की व उपस्थित भक्तजनो को प्रसाद वितरण भी किया इस अवसर पर सांसद भूरिया ने शिवरात्रि पर प्रकाश डालते हुवे कहा की शिव रात्रि वह रात्रि हे जिसका शिव पुराण से घनिष्ट सम्बन्ध है  शिव पुराण के ईशान सहिता में उल्लेख हे की फाल्गुन कृष्ण चतुरदर्शी की रात्रि आदि देव भगवान शिव करोडो सूर्यो के सामान प्रभाव वाले लिंग के रूप में प्रकट हुए  यही अवतरण की रात्रि ही शिव रात्रि हे इस अवसर पर कल्पना भूरिया, डॉ विक्रांत भूरिया, डॉ शीना भूरिया ने भगवान भोले नाथ को  जल चढ़ाकर  कर महा प्रसादी ग्रहण की

maha-shivratri-festiwal-jhabua-महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर थांदला गेट मित्र मंडल ने देवझिरी तीर्थ पर किया महाप्रसादी का भव्य आयोजन

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ

Google News