जैन सोश्यल ग्रुप : मस्ती और धमाल के बीच डांडिया उत्सव का समापन

झाबुआ। जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री झाबुआ के तत्वाधान में शनिवार को स्थानीय निजी गार्डन में डीजे गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने बडे उत्साह एवं जोश के साथ डीजे डांडिया उत्सव में सहभागिता की। आयोजको के द्वारा इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लियें सारी तैयारियां को बडे़ पैमाने के रूप में किया गया।  एवं इसे सफल बनाने के लियें कई दिनों से निरंतर तैयारियां की जा रही थी। जिसका परिणाम एक सफल कार्यक्रम के रूप में रहा। नगर के लोगो ने एवं शहर के कई लोगो द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री के सदस्यों ने वेस्टर्न थीम के आधार पर परिधान एवं डीजे गरबा किया। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम के अतिथि निर्णायक मंडल एवं ग्रुप के समस्त सदस्यों ने माॅ आदिशक्ति के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। साथ ही राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। 
            इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका में श्रुति अतिश सकलेचा, संजय कटकानी, नीरज गादिया, जय भण्डारी, मयंक रूनवाल, नितेश कोठारी, विशाल कोठारी, पंकज कोठारी, दिनेंश रूनवाल, आशीष श्रीमाल, शीतल नितिन छाजेड़ एवं खुशबु पराग रूनवाल, निधि उत्कर्ष कोठारी की रही एवं कार्यक्रम को आकर्षक एक रूप में बांधने के लियें विशेष सहयोग रवि राठोर एवं अजय जैन की रही। जैन सोश्यल मैत्री की नीव रखने वाले मनोज बाबेल की विशेष उपस्थिति रही। प्रतियोगिता को चार ग्रुपो में बांटा गया जिसमें येल्लौ ग्रुप , व्हाईट ग्रुप, ब्लु ग्रुप, रेड़ ग्रुप रहा। इन चारो ग्रुपो में प्रतियोगिता को जितने के लियें कशमकस रही।  कार्यक्रम का संचालन के लियें विशेष भूमिका ग्रुप की पीआरओं निधि रूनवाल एवं अंकित रूनवाल की रही। 
निर्णायक की रही अहम भूमिका
    कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शीना विक्रांत भूरिया एवं निर्णायकगण शैलेन्द्र राठोर, विपुल सरोलकर , नेहा आचार्य, भूमिका माहेष्वरी की रही। जिन्होने अपने निर्णय में बडी ही सरलता एवं सहजता के साथ डीजे डांडीया रास में खेलने वालो का चयन किया गया। सबसे बेस्ट कॅपल के लियें जय खुशबु भण्डारी, मयंक निधिता रूनवाल एवं पंकज रानी कोठारी, मयंक सोनम जैन, अंकुर निशा भण्डारी रहे। पुरूष वर्ग में विशाल कोठारी, शालीन धारिवाल, पराग रूनवाल , कपिल गादिया एवं संदीप जैन (राजरतन) रहे। इसी के साथ महिला वर्ग में निक्की जैन , सलौनी जैन एवं श्रृुति सकलेचा, किरण चौधरी को दिया गया। जूनियर वर्ग में पलक जैन, खवाइश जैन, स्वरा कोठारी को ग्रुप की तरफ से प्रात्साहन पुरूस्कार दिया गया। विशेष गु्रप के लियें बेस्ट गु्रप में येल्लो  ग्रुप को स्थान दिया गया। येल्लौ ग्रुप के सदस्यो ने प्रतियोगीता में सर्वाधिक पुरूस्कार जिते।  
ग्रुप के सदस्यो द्वारा चातुर्मास के दौरान तप करने वाले श्रावक श्राविकाओं का मंच से बहुमान की अनुमोदना की गई। चारो टीमों का नेत्रृत्व कर रही टीमों में येल्लौ टीम की कैप्टन खुशबू पराग रूनवाल, रेड ग्रुप की शीतल नितिन छाजेड, व्हाईट ग्रुप निधि उत्कर्ष कोठारी एवं ब्लू टीम में निशिता मनिष काठेड़ मातृ शक्ति ने इसकी अभिनव तरिके से ग्रुप टीम की सहभागिता की गई। इस अवसर पर आंगतुक दंपत्तियों का स्वागत भी किया गया। 
आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में संदीप जैन राजरतन को मिडिया प्रभारी का दायित्व के लियें ग्रुप के सभी सदस्यों की सहमति से नियुक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में ग्रुप के अध्यक्ष प्रतीक  मेहता, सचिव मनिष काठेड़, द्वारा पधारे हुये अतिथि, निर्णायक एवं ग्रुप के समस्त दंपत्ति सदस्यो का स्वागत कर आभार प्रकट किया गया। 
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News