प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले से प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त

झाबुआ । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के प्रदेश सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कनसाना ने रविवार भोपाल में प्रदेश प्रतिनिधियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। 
झाबुआ 
     इस सूची के मु‍ताबिक झाबुआ जिले के झाबुआ ब्लॉेक से पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री एवं सांसद कांतिलाल जी भूरिया, थांदला ब्लॉक  से जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका, राणापुर ब्लॉक से युवा नेता एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, सारंगी ब्लॉक से जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर, खवासा ब्लॉक  से लोकसभा युवक कांग्रेस अध्य्क्ष आशीष भूरिया, रामा ब्लॉंक से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रूपसिंह डामोर, पेटलावद ब्लॉक से पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा एवं मेघनगर ब्लॉंक से पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया को प्रदेश प्रति‍निधि बनाए गए है। 
अलीराजपुर
        इसी तरह अलीराजपुर जिले के अलीराजपुर ब्लॉक से महेश पटेल, भाभरा ब्लॉक से जिला पंचायत अध्यक्ष झाबुआ सुश्री कलावती भूरिया, कट्ठीवाडा ब्लॉक से विनोद तिवारी, उदयगढ ब्लॉक से पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती सुलोचना रावत, सोंडवा ब्लॉक से सुनील थेपडिया एवं जोबट ब्लॉक से मोहम्म्द हुसेन को प्रदेश प्रतिनिधि बनाए गए है। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले से प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त-Pradesh-Congress-President-appointed-Joint-Representatives-from-Jhabua-and-Alirajpur-districts-for-elections     इन सभी की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन, शांतिलाल पडियार, पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा सहित जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।


रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News