29 नवंबर को मुख्यमंत्री के शासन के 12 साल पूर्ण होने पर भाजपा मुख्यालय पर करेगी कार्यक्रम
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने एक जानकारी में बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के शासन के 12 साल पूर्ण होने पर झाबुआ जिला मुख्यालय पर भाजपा संगठन कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओ के हितग्राहियो का सम्मान भी किया जावेगा। ओर आतिशबाजी भी की जावेगी जिलास्तरीय वृहद बैठक का आयोजन भी किया जावेगा।

आपकी राय