भाजपा ने विशाल रैली और जनसभा कर काला धन विरोधी दिवस मनाकर नोटबन्दी को याद किया

जिसकी जैसी नियत वो नोटबन्दी को वैसे याद कर रहा - भावसार 

झाबुआ। जिसकी जैसी नियत हैं , वो वैसे इस ऐतिहासिक दिन को याद कर रहा। भाजपा काला धन विरोधी दिवस मना रही तो वही करीब 60 सालो तक सत्ता में रहकर काले धन के ढेरो पर बैठे कांग्रेसी नेता आज काला दिवस मना रहे हैं। असल में वो यह दिवस मनाकर जनता के सामने खुद का दुखड़ा ही रो रहे हैं। देश हित में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया श्री नरेंद्र मोदी ने काले धन को खत्म करने के लिए ठीक एक वर्ष पूर्व नोटबन्दी का साहसिक और ऐतिहासिक कदम उठाकर काली कमाई करने वालो की रीढ़ ही तोड़ दी। नोटबन्दी से काले धन पर रोक लगने का असर यह भी हुआ की धीरे धीरे अब जनता को सरकार के कार्यों और योजनाओं का सीधे लाभ पहुँच रहा हैं। 
       क्षेत्रीय कांग्रेसी सांसद कांतिलाल भूरिया जिनके पास छात्र जीवन में अपनी पढ़ाई के भी पैसे नहीं होते थे, वो आज गरीबो का हक छीनकर आदिवासी नेता के नाम पर बेशुमार संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं। अब जनता आने वाले समय में उनसे पाई - पाई का हिसाब लेगी। उक्त विचारोत्तेजक उदबोधन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने स्थानीय राजवाड़ा चैक पर आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उक्त सभा का आयोजन भाजपा सरकार द्वारा आरम्भ की गई नोटबन्दी के एक वर्ष पूर्ण होने पर काला धन विरोधी दिवस के तहत किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया उक्त जन सभा से पूर्व जिले के सभी 17 मण्डल क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्थानीय दिलीप क्लब प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां से आरम्भ हुई रैली चैतन्य मार्ग से बस स्टैंड होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो में काल धन विरोधी सन्देश देते हुए राजवाड़ा परिसर पहुँची , यहाँ विशाल सभा आयोजित की गई।
       यहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भावसार ने कहा कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर सत्ता में रहते हुए हमेशा गरीबो का शोषण ही किया हैं जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को लगातार सच साबित करते हुए , हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ती जा रही हैं। यह जनजागरण आगामी जिला पंचायत ,विधानसभा और लोकसभा तक ऐसे ही जारी रहेगा और एक बार फिर संपूर्ण जिले , प्रदेश और देश में भाजपा का परचम लहराएगा। क्षेत्रीय विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल ने कहा प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी के साहसिक निर्णय ने काला धन के कारोबारियों सहित तमाम ऐसे लोग जो देश का नुकसान कर रहे थे उनकी आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी , जिसका सर्वाधिक लाभ देश के गरीबो को हुआ हैं।वही इस निर्णय से काश्मीर सहित देश में बढ़ रहे आतंकवाद पर भी तेजी से लगाम लगी हैं।
         आज भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है जिसका लाभ सभी देशवासियो को मिल रहा हैं।थांदला विधायक श्री कलसिंह भाबर ने कहा आज कांग्रेस काला दिवस मना कर दुखड़ा जता रही हैं , सच हैं नोटबन्दी से नुकसान भी कांग्रेस पार्टी के नेताओ का ही हुआ हैं। जो पिछले कई दशको से सत्ता के सहारे काली कमाई करने में जुटे हुए थे। उनकी सारी काली कमाई को मोदी जी के साहसिक निर्णय ने पल भर में मटियामेट कर दिया।विधायक सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा देश के प्रधान सेवक श्री नरेंद्र मोदी के नोटबन्दी के निर्णय ने काला धन कमाने वालो को बहुत बुरा झटका दिया जिससे वे शायद ही कभी उबर पाए। उनके इस निर्णय से सर्वाधिक लाभ देश के गरीब वर्ग को हुआ हैं। आज भाजपा की सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्रसिंह मोटापाला , जिला महामन्त्री श्री थावरसिंह भूरिया , श्री प्रफुल्ल गादिया , स्वस्थ भारत मिशन के प्रदेश संयोजक कल्याणंिसह डामोर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री छगन जायसवाल , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सोलंकी , भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया , नपं थांदला अध्यक्ष श्री बंटी डामोर , नपं अध्यक्ष श्री मनोहर भटेवरा ने संबोधित किया।
       इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री ओपी राय , श्री लक्ष्मणसिंह नायक , जिला मंत्री श्री गोपालसिंह पँवार सहित मण्डल अध्यक्ष सर्व श्री हरु भूरिया , भुरु चैहान , सूरसिंह हटीला , भँवरसिंह बिलवाल , मुकेश मेहता , रूपसिंह बारिया , कमलेश मचार , कमलेश लोढ़ा , रमेश बारिया , किर्ती चाणोदिया , कृष्णपालसिंह , अजमेर भूरिया , बापू भूरिया , ओंकार डामोर किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी आशीष शर्मा, भंवरसिंह गेहलोद (राजा ठाकुर) सहित जिला पदाधिकारी मंचासीन थे। सभा का संचालन जिला महामन्त्री श्री दिलीप कुशवाह ने किया व आभार नगर महामन्त्री श्री किर्ती भावसार ने माना।

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News