पाँव पाँव वाले नेता ने गाँव गाँव विकास की गंगा बहा दी 12 वर्षो में - जिलाध्यक्ष भावसार

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्णता पर किया हितग्राहियों का सम्मान 

झाबुआ : हमारे प्रदेश के मुखिया जन - जन के प्रिय श्री शिवराजसिंह चौहान जमीन से जुड़ा और उठा ऐसा व्यक्तित्व हैं। जो प्रत्येक गरीब , किसान और पिछड़ो की पीड़ा से पूरी तरह परिचित हैं। यहीं कारण हैं की अपने सफलतम 12 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने एक बहुत ही बीमार और पिछड़े माने जाने वाले मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाकर प्रदेशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया हैं। पाँव - पाँव वाले नेता के नाम से जगविख्यात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के गाँव - गाँव में विकास की गंगा बहाकर प्रदेशवासियों को देश दुनिया में बह रही मुख्य धारा में ला खड़ा किया हैं।भाजपा द्वारा किसानो के कर्ज माफ़ी की योजना की रचना झाबुआ के तीर्थ स्थल देवझिरी में ही बनाई गई थी , जिसे पटवा सरकार में मूर्त रूप दिया गया था। 
         उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने स्थानीय राजवाड़ा चौक पर आयोजित हितग्राही सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उक्त कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी , मण्डलों , मोर्चा , प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े संस्थाओ के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।यह जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष श्री भावसार ने कहा भाजपा शासन में जनहितकारी इतनी अधिक योजनाओं के द्वारा प्रदेश का सर्वांगीण विकास लगातार किया जा रहा हैं की सब योजनाओ का उल्लेख करने बैठे तो दो - तिन दिन का समय भी कम पड़ जाए। कांग्रेस और उसके क्षेत्रीय नेता कांतिलाल भूरिया स्वयं को गरीब किसानो का मसीहा बताते फिरते हैं लेकिन कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते गरीब , आदिवासियों के कल्याण का कार्य करने से उन्हें किसने रोका था।
       क्षैत्र में एक कृषि महाविद्यालय तो बनवा नहीं सके। अब वो कांग्रेसी नेता गरीब - आदिवासियों को गाँव - गाँव और कई जिलो में घूम घूमकर बरगलाकर भ्रमित करने की असफल कोशिश करते नज़र आ रहे हैं लेकिन वो भूल रहे हैं की जनता उनकी गन्दी राजनीति को बहुत अच्छी तरह से पहचान गई हैं। अब कभी भी उनके भुलावे में नहीं आने वाली।थाने का घेराव , भाजपा जिलाध्यक्ष के घर का घेराव करने वाली यह वो ही कांग्रेस हैं , जिसने 1975 में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र का गला घोंटा था , सत्ताविहीन होकर एकबार फिर यह भय और आतंक की गन्दी राजनीति पर उतर आई हैं। उन्होंने कहा चन्दा देने वाले धन्धेबाजो की पैरवी करते हुए सांसद भूरिया कृषि मण्डी में किसान हित की भावान्तर योजना का विरोध करने पहुँच गए , जिन्हें इस योजना से लाभान्वित हो रहे किसानो ने उन्हें और उनकी गन्दी राजनीति को अच्छे से पहचान लिया हैं। 
        उन्होंने कहा आज़ादी के बाद गरीब किसान और आदिवासियों का सर्वाधिक शोषण किसे ने किया हैं तो कांग्रेस सरकार और उसके नेता ही हैं।इन्होंने आदिवासियों के गौरवशाली इतिहास को कभी देश दुनिया के सामने नहीं आने दिया लेकिन अब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आदिवासी समाज की गौरव गाथा जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।प्रदेश में गरीब किसानो को कर्ज माफ़ी देकर उनके विकास में महत्वपूर्ण कदम उठाने जैसी महत्वपूर्ण योजना की रुपरेखा अपने झाबुआ जिले के तीर्थ स्थल देवझिरी में ही भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं के द्वारा बनाई गई थी। जिसे श्री सुन्दरलाल पटवा के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश भर में लागूकर किसानो का उद्धार किया गया था।उन्होंने कहा आज़ादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करने की बात असली गांधी ने कही थी जिसे अब नकली गांधी बहुत जल्द पूरा करते नज़र आने वाले हैं। 
         सभा को स्वच्छ्ता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री कल्याणसिंह डामोर ने संबोधित करते हुए कहा यह हमारा विकास पर्व हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान नित नवीन योजनाओं के माध्यम से निरन्तर हम सब प्रदेशवासियों के लिए बिना थके लगातार कार्य कर रहे हैं। इसी का परिणाम हैं की आज अपना मध्य प्रदेश देश दुनिया में विकास प्रदेश की पहचान पाटा जा रहा हैं।जिला महामन्त्री श्री थावरसिंह भूरिया ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में सड़क निर्माण , कुँआ निर्माण सहित सभी विकास के काम होते तो थे लेकिन केवल कागजो पर जबकि भाजपा की शिवराजसिंह सरकार में सर्वांगीण विकास के कार्य सभी प्रदेशवासियों को स्पष्ट नज़र आ रहे हैं। पेटलावद नपं अध्यक्ष श्री मनोहर भटेवरा ने कहा इन 12 वर्षों में जितने विकास के कार्य मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा करवाए गए हैं उतने सम्पूर्ण कांग्रेस कार्यकाल में भी नहीं हुए।काम करने वालो का सम्मान होना ही चाहिए। जिला पंचायत सदस्य श्री मेगजी अमलियार ने कहा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पिछले 12 वर्षों में लगातार किए गए विकास कार्यों के द्वारा प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया हैं। 
         नपं राणापुर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अजनार ने कहा जनता अब अच्छे से समझ चुकी हैं की भाजपा की सरकार ही प्रदेश और देश का विकास कर सकती हैं। भाजपा के लिए सबसे बड़ी सेवा जन सेवा हैं।कांग्रेस और उसके नेता को लोग जान चुके हैं , यह वो लोग हैं जो जनता का क्या विकास करेंगे जो अपने गाँव और गाँववासी तो ठीक अपने सगे भाई की भी परवाह नहीं करते। कांग्रेस के क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया और उनका गाँव मोरडुंडीया इसका जीता जागता उदाहरण हैं। पिछले 60 सालो में कांग्रेस ने गरीब किसान और आदिवासियों का शोषण करने के अलावा कुछ नहीं किया हैं। कृषि मण्डी झाबुआ के अध्यक्ष श्री भंवरसिंह बिलवाल ने कहा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व की भाजपा सरकार द्वारा व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक की अनेक योजनाऍ बनाई गई हैं। जिनके द्वारा प्रदेशवासियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा हैं।कांग्रेसी सांसद कांतिलाल भूरिया आज किसान हिट की केवल बात करते हैं जबकि कांग्रेस के शासनकाल में झाबुआ के आसपास के जिलो की सभी मण्डियां कार्य करती रही लेकिन यह अपने गृहनगर और क्षैत्र की झाबुआ और राणापुर की उप मण्डीके लिए कुछ भी नहीं करवा पाए।कांग्रेस और भाजपा के सरकारो में जमीन आसमान का अंतर साफ़ साफ़ जनता को नज़र आता हैं।
      हमनें झाबुआ मण्डी में 3 करोड़ और राणापुर उपमण्डी में एक करोड़ के कार्य करवाए। मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष श्री सोमसिंह सोलंकी ने कहा आज मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व की भाजपा सरकार में विकास को जैसे पंख लग गए हैं। विद्यार्थियों , महिलाओं , किसान , गरीब सहित प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक योजनाएं लागू कर किए जा रहे कार्य सभी को धरातल पर नज़र आ रहे हैं।भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री छगन जायसवाल ने प्रदेश और देश में भाजपा नेतृत्व को लेकर कहा जब तक जीवन हैं तब तक दोनों ही लागतार प्रदेश और देश में विकास की नित नवीन ईबारत लिखते रहेंगे। महिला आयोग सखी श्रीमती अर्चना राठौर ने कहा मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा महिलाओ और बालिकाओ के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा हैं।भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री फकीरचन्द राठौर ने कहा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बिना ब्याज के ऋण की सुविधा देकर उनके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं।उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो का उल्लेख करने के लिए समय कम पड़ जाएगा।सभा को भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री भानू भूरिया और भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सोलँकी ने संबोधित करते हुए भाजपा शासन के विकास कार्यो का परिचय दिया। 
          इस अवसर पर प्रदेश की भाजपा सरकार की विविध जनकल्याणकारी योजनाओ के हितग्राहियों का भाजपा पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर और मुँह मीठा करने के साथ शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और पण्डित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रो पर माल्यार्पण सहित दिप प्रज्वलन कर किया गया , स्वागत भाषण जिला मंत्री श्री गोपालसिंह पँवार ने दिया।राजवाड़ा चौक पर शानदार आतिशबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ख़ुशी का इज़हार भी किया। जनसभा के दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक , जिला कार्यालय मंत्री पं. महेंद्र तिवारी , श्री सन्तोष सोनी , मण्डल अध्यक्ष सर्व श्री दिपेश सकलेचा , ललित बंधवार , सुरेश चौहान ,सूरसिंह हटीला ,बापू भूरिया , बंटी डामोर , कीर्तिश चाणोदिया , ओंकारसिंह डामोर और श्री गोविन्द अजनार , श्री किर्ती भावसार , श्री प्रवीण सुराणा , पार्षद श्री अजय सोनी , श्री जुवानसिंह गुंडिया , पूर्णकालिक श्री गेंदालाल बमनका , श्री मूलचन्द बामनिया , श्रीमती सुनीता भूरिया , सोनिया ओसारी , संतोष नायक सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन थे। संचालन महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री यशवंत भण्डारी ने किया व आभार जिला उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक ने माना।

पाँव पाँव वाले नेता ने गाँव गाँव विकास की गंगा बहा दी 12 वर्षो में - जिलाध्यक्ष भावसार-CM-Shivraj-Singh-Chauhan-successful-12-years-programme
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News