ग्राम पंचायत लोहारिया के कांग्रेस सरंपच ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

कल्याणपुरा मंडल बैठक सम्पन्न

झाबुआ- कल्याणपुरा मंडल की  वृहद बैठक दिनांक 24 को दुधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, संभाग की तरफ से नियुक्त मंडल प्रभारी शेलेन्द्र यादव धार जिले की ओर से मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ओ पी राय एवं मंडल अध्यक्ष सुरेश चैहान जिला उपाध्यक्ष रामचंद भाभोर एवं जिला पंचायत सदस्य मेगजी अमलियार विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लोहारिया विकासखंड झाबुआ के कांगे्स सरंपच श्री रुमाल अमलियार ने आज सभी अतिथियो की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा की रीति नीति एवं विकास कार्यक्रमो मे अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में आदिवासीयो का समग्र विकास भाजपा संगठन एवं सरकार मे ही अच्छा हो सकता है। 
         इस अवसर पर मंडल कार्यसमिति में उपस्थित अपेक्षित पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करते हुए श्री यादव ने कहा कि भाजपा को ग्राम केद्र सेक्टर केन्द्र एवं मतदान केन्द्र तक सक्रिय बनाने हेतु समस्त उपस्थित कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने अपने क्षैत्र में प्राण प्रण से जुट जाये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने एवं मंडल अध्यक्ष सुरेश चैहान ने कांग्रेस छोडकर भाजपा मे आये सरंपच श्री अमलियार का दुपटटा पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमे कई प्रकार की चुनौतिया मिलेगी हम सब मिलकर उन सब चुनोतियो का सामना कर भाजपा को अपने मंडल में सशक्त बनाने हेतु हर संभव प्रयास करेगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओपी राय मेगजी अमलियार मुलचंद बामनिया रामचंद भाभोर द्वारा भी कार्यकर्ताओ को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री बहादुर मालीवाड द्वारा किया गया। 
       आभार प्रदर्शन धीरज बुंदेला मिडिया प्रभारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर धुमसिंह निनामा, केगु निनामा, मुकेश बैरागी, प्रकाश राठौड,शेवली परमार, गोराबाई, गोरसिंह मैडा, खुमान वेस्ता बेहरा, शंकर हटिला, लिंबा मेडा, अशोक मेडा मुकेश बैरागी आदि सभी सभी सेक्टर प्रभारी सरंपच जनपद जिला पंचायत पालक संयोजक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा मिडिया प्रभारी अंबरीष भावसार द्वारा हमारे प्रतिनिधि को दी गई।

झाबुआ कल्याणपुरा ग्राम पंचायत लोहारिया के कांग्रेस सरंपच ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की-Gram-Panchayat-Congress-Sarpanch-of-Loharia-got-BJP-membership
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News