महिला बाल विकास विभाग में अल्प विराम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शासकीय सेवको को जीवन मूल्यो की दी गई जानकारी  

झाबुआ। आज जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग झाबुआ के शासकीय सेवको के लिए अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
अल्प विराम कार्यक्रम में नोडल अधिकारी आनंद विभाग एवं उप संचालक जनसम्पर्क श्रीमती अनुराधा गहरवाल ने अल्प विराम कार्यक्रम का संचालन किया। अल्प विराम कार्यक्रम में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के व्यवहार और विचारो को और अधिक सकारात्मक करने के लिए अपने आपकों पहचानने अपने अंदर छुपी अच्छाईयों को और अधिक बढाने एवं अपने अंदर की बुराईयों को धीरे-धीरे कम करने के लिए अभ्यास करवाया गया। अल्प विराम कार्यक्रम में जीवन मूल्यों के बारे में बताने के लिए मेरे गिलास में क्या का प्रदर्शन करते हुऐ, अपने अंदर की बुराईयो को कम करते हुए स्वयं में छोटे-छोटे बदलाव करके अपनी उर्जा को अपने उद्देश्यो को पूरा करने में उपयोग कर सकते है। एवं नकारात्मक विचारो से नष्ट होने वाली उर्जा को बचा कर सकारात्मक कार्यो में लगाया जा सकता है। स्वयं को खुश रखने के तरीके बताये गये।
         शासकीय सेवको को बताया गया कि वे जीवन मूल्यों को समझकर अपने व्यवहार में बदलाव करके व्यस्तम समय में भी आनंद की अनुभूति कर सकते है। क्रार्यक्रम में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास  श्री अजय चोैहान, वर्षा चैहान सहित विभाग के शासकीय सेवकों ने भाग लिया।

महिला बाल विकास विभाग में अल्प विराम कार्यक्रम का हुआ आयोजन-Organizing-a-short-program-in-Women-Child-Development-Department


DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें