एकात्म यात्रा के लिए अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त

 झाबुआ। जिले मे आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण और जन जागरण अभियान के लिए एकात्म यात्रा 2 से 4 जनवरी 2018 तक निकाली जाएगी। इसके लिए जिले के अपर कलेक्टर श्री एस.पी.एस.चौहान को कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। एकात्म यात्रा के दौरान ओंकारेष्वर में आदि शंकराचार्य की धातु की 108 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने के लिए धातु इकठ्ठा की जानी है।
आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण और जन जागरण अभियान के लिए एकात्म यात्रा के लिए अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त-Additional-collector-appointed-nodal-officer-for-integral-journey       जागरूकता फैलाने के लिए निकाले जाने वाली इस यात्रा को एकात्म यात्रा नाम दिया गया है। यह यात्रा झाबुआ जिले में दिनांक 02 जनवरी 2018 को, जोबट अलिराजपुर से रानापुर होते हुए झाबुआ जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा 04 जनवरी 2018 तक जिले में रहेगी। इसके संबंध में अधिकारियों को आवष्यक दायित्व भी सौंपे गए है। धातु पात्र में ग्राम की मिट्टी जनसंवाद स्तर पर ले जाए जाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक प्रतिनिधि नामांकित किया गया है। एकात्म यात्रा के लिए गठित जिला आयोजन समिति की बैठक 6 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे आयोजित की जाएगी।

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें