हर्ष मेहता भाजयुमो के प्रदेष कार्य समिति सदस्य के साथ इंदौर आईटी सेल के सह-संयोजक मनोनीत

झाबुआ। वरिष्ठ अभिभाषक एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज मेहता के पुत्र हर्ष मेहता (हाईकोर्ट एडव्होकेट) को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया है। इसके साथ ही श्री मेहता को महेंद्र शर्मा नगर संयोजक द्वारा भरजपा इंदौर आईटी सेल महानगर का सह-संयोजक भी नियुक्त किया है। संगठन द्वारा 2 बड़ी नियुक्ति की खबर मिलते ही श्री मेहता के साथियों एवं परिजनो में अत्यंत खुशी की लहर छा गई है एवं पूरे प्रदेशभर से श्री मेहता को बधाईयों का तांता लग गया है। 
हर्ष मेहता भाजयुमो के प्रदेष कार्य समिति सदस्य के साथ इंदौर आईटी सेल के सह-संयोजक मनोनीत-Indore-IT-Cell-co-ordinator-nominated-with-Harsh-Mehta-Joint-Working-Committee-member-of-BJYM         गौरतलब है कि हर्ष मेहता के प्रदेश ही नहीं देश में भी भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेताओ से बहुत ही सुदृढ़ संबंध होने के साथ ही इंदौर शहर पार्टी गतिविधियों में कई सालों से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसके अलावा मेहता इंदौर शहर में हाईकोर्ट एडव्होकेट भी है। झाबुआ जिले से उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, भायजुमो के जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, मीडिया प्रभारी अंबरीष भावसार, विधायकगण शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, सुश्री निर्मला भूरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष दुबे के साथ सामाजिक संस्थाओं में सकल व्यापारी संघ से नीरजसिंह राठौर, कमलेष पटेल, रोटरी क्लब से यशवंत भंडारी, उमंग सक्सेना, रोटरी क्लब आजाद से संजय कांठी, डाॅ. वैभव सुराना,  राजवड़ा मित्र मंडल से ओमप्रकाष शर्मा, जैन सोष्यल ग्रुप से मनोज जैन ‘मनोकामना’, रोटरेक्ट क्लब से रिंकू रूनवाल, दौलत गोलानी आदि सहित अन्य कई सामाजिक, धार्मिक संगठनो ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।



रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News