शिक्षा व सुरक्षा तथा यातायात जागरूकता अभियान हेतु शुरू हुई चालानी कार्यवाही

झाबुआ।  ओवरलोडिंग की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए पुलिस अधीक्षक, श्री महेश चंद जैन द्वारा प्रभावी आंदोलन प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत कार्य करते हुए थाना यातायात की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.02.2018 से 19.02.2018 तक कुल 106 चालान बनायें जाकर कुल 70,600/-रू. समन शुल्क वसूल किया गया, जिसमें 15 ओवरलोड सवारी वाहन जिसमें तुफान, टेम्पु, टाटा मैजिक वाहन शामिल है, कार्यवाही कर 15,500/-रू. समन शुल्क वसूल किया गया।
साथ ही साथ वाहन चालकों को दुर्घटनाओं के कारण बताये जाकर यह समझाईश दी गई कि क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन के बोनट पर, छत पर, कैरियर पर सवारी न बैठाए, शराब पीकर वाहन न चलाने के बारे में समझाईश दी गई।  
         नशें के कारण होनें वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया तथा आगामी त्यौहार पर वाहनों के बाहर लटक कर सफर न करने की समझाईश दी गई। वहीं दुसरी ओर शिक्षा व सुरक्षा तथा यातायात जागरूकता अभियान में दिनांक 16.02.2018 को उप निरीक्षक रामसिंह मालवीय एवं निर्भया मोबाईल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिता तोमर द्वारा ग्राम खयडू बड़ी एवं दिनांक 17.02.2018 को मेघनगर व दिनांक 19.02.2018 को ग्राम पिथनपुर एवं ग्राम उमरिया वेजन्ती में बड़ी सख्यां में उपस्थित ग्राम वासियों को यातायात के नियमों की जानकारी एवं महिला सुरक्षा के संबध में जानकारी दी गई। 
       उप निरीक्षक मालवीय द्वारा शराब पीकर वाहन न चालाने, वाहन पर तीन सवारी न बिठानें, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करने, वाहनों पर निर्धारित नम्बर अवश्य लिखवाने, वाहन के पैपर साथ में रखने तथा हेलमेट आवश्यक रूप से पहनने की समझाईश दी गई। साथ ही नाबालिग बच्चों के द्वारा वाहन न चलानें की ग्रामीणजनों को समझाईश दी गई। लायसेंस नहीं बनवाने के कारण होने वाली कानूनी परेशानियों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। निर्भया प्रभारी अनीता तोमर, मआर. 458 कविता द्वारा बालिकाओं को पढ़ाने से होने वाले फायदों के बारें में बताया गया तथा कम से कम 18 वर्ष की उम्र तक पढ़ने का प्रण कराया गया है और ग्राम वासियों को अपनी बेटियों की शादी 18 वर्ष से पहले नहीं करने की समझाइश दी गई।

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें