पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गयी

सहयोग निधी का कार्यक्रम हुआ

झाबुआ। भाजपा के पितृ पुरुष विचारक एवं प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पूण्य तिथि नगर मंडल झाबुआ द्वारा स्थानीय होटल एम 2 में भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार व मंडल अध्य्क्ष बबलू सकलेचा के नेत्रत्व में मनाई गयी। जिस दोरान आजीवन सदस्यत निधि का कार्यक्रम भी हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय द्वार भाजपा के उत्थान के लिए किये गये कार्यो का विवरण देते हुए अधिक से अधिक सहयोग राशी समर्पण करने का अनुरोध किया। 
          भावसार ने कहा की पंडित जी के विचारो की बदोलत आज पार्टी की 19 राज्यों में सरकार है। आज के दिन पार्टी के प्रति समर्पण व प्रेरणा जाग्रत करने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ताओ से आजीवन सदस्यता निधि के माध्यम से सहयोग लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का दिन हे। इस अवसर पर योगेन्द्र नाहर,अंकुर पाठक, ओम प्रकाश शर्मा, कीर्ति भावसार, नाना राठोर ,भुपेश सिंगोड़, राजा ठाकुर अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। उक्त जानकारी मंडल मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने दी.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गयी

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News