पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर झाबुआ मुख्यालय पर अभियान का शुभारम्भ हुआ

झाबुआ।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अल्पकालीन विस्तारक योजना के तहत वार्ड क्रमांक १ एवं वार्ड क्रमांक ६ के २ मतदान केन्द्रो पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दौलत भावसार एवं अभियान के जिला प्रभारी सीसीबी  बैंक चेयरमैन गोरसिंग वसुनिया पूर्णकलिक श्री गेंदालाल जी वामनकर एवं आदिवासी नेता कल्याण डामोर जिला उपाध्यक्ष ओपी राय जिला मंत्री सावित्री मेडा एवं जिला कार्यालय मंत्री पंडित महेंद्र कुमार तिवारी तथा नगर के पदाधिकारियों की उपस्तिथि मे घर घर दस्तक दे कर पंडित दीनदयाल जी के स्टीकर कैलेंडर मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का पत्रक एवं किसानो के हित मे मुख्यमंत्री द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणा का एक अलग से पत्रक वितरित कर संगठन एवं सरकार के कार्यक्रमों की जानकारिया दी गई। 
      इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल पदाधिकारी श्रीमती सारिका राठौर, सायरा खान सुनीता वर्मा, निर्मला अजनार, रहीसा कुरैशी के नेत्तृत्व मे महिलाओ का जत्था आगे आगे चल कर उत्साह पूर्वक घर घर महिला प्रतिनिधियों को जानकारी दे रही थी रैली के रूप मे किया गया ये अभियान जिसके आगे नगर के महामंत्री कीर्ति भावसार ऑटो पर सवार होकर माइक पर सरकार की योजनाओ की जानकारिया देते हुए चल रहे थे इस अवसर पर नगर मंडल के पदाधिकारी सर्वश्री बबलू सकलेचा, अंकुर पाठक, राजा ठाकुर, कीर्ति भावसार, मनोहर मोदी, अजय सोनी, मुकेश अजनार, जवान सिंह गुण्डिया सहित बड़ी संख्या मई कार्यकर्ता साथ चल रहे थे अंत मे अभियान का समापन नगर के मुख्या चौराहे बाबेल चौराहे पर नुक्कड़ सभा के रूप मे किया गया वहा पर भाजपा जिला अध्यक्ष भावसार ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर झाबुआ मुख्यालय पर अभियान का शुभारम्भ हुआ-pandit-dindayal-upadhyay-birth-caremony-Campaign-launch
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News