तीन दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग शिविर 6 अप्रेल से

झाबुआ। आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकरजी द्वारा स्थापित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग झाबुआ द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन 6 अप्रेल से स्थानीय शगुन गार्डन पर किया जा रहा है, जो 8 अप्रेल तक चलेगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक रहेगा। 
यह जानकारी देते हुए संस्था के जयसिंह दोहरे ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण प्रशिक्षक केएस चुंडावत द्वारा दिया जाएगा। इसमें सरल व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, निर्देषित ध्यान, सुदर्शन क्रियाएं आदि करवाया जाएगा। शिविर में हिस्सा लेने के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। 
तीन दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग शिविर 6 अप्रेल से -art-of-living-shivir-jhabua-started-on-6-april       शिविर से पूर्व पंजीयन नीरजसिंह राठौर, पंकज जैन मोगरा, जितेन्द्र बाबेल,  संत वीरसिंह आदि से संपर्क कर शिविरार्थी द्वारा करवाया जा सकता है। यह पंजीयन कार्य 5 अप्रेल तक होगा। संस्था के श्री दौहरे, श्री चुंडावत, दिलीप डामोर आदि द्वारा शिविर को सफल बनाने की अपील शहरवासियों से की गई है। 


व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें