बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई, नगरपालिका अध्यक्ष ने की सहभागिता

झाबुआ। शहर के वार्ड क्र. 5 में जैन श्वेतांबर मंदिर बावन जिनालय परिसर में स्थित पोलियो बुथ पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई गई। यहां दवाई पिलाने के कार्य में सहयोग रोटरेक्ट क्लब अध्यक्ष रिंकू रूनवाल द्वारा प्रदान किया गया।
         इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मन्नूबेन डोडियार, श्वेतांबर जैन समाज की श्राविका चन्द्रकांताबेन कांठी, कविता मेहता एवं शकुंतला कोठारी ने भी उपस्थित होकर बच्चों को दिवाई पिलाने का कार्य किया। बुथ पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विजेता कोठारी एवं जीएनएम ललिता ललिता गुंडिया आदि ने अपनी सेवाएं दी। उक्त बुथ पर शाम 5 बजे 100 से अधिक बच्चो को दवाई पिलाने का कार्य हुआ।


ऋषभदेव बावन जिनालय के बाहर बच्चों को दवाई पिलाते नपा अध्यक्ष श्रीमती डोडियार
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें