राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का सफल शिविर आयोजन

थांदला, पवन नाहर । राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग एवं म.प्र. पेंशनर संघ के संयुक्त तत्वाधान में विशाल घुटना दर्द राहत शिविर थांदला के महावीर भवन पर आयोजित किया। जानकारी देते हुए पेंशनर एसोशियन के मुरलीधर वर्मा व् राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर एवं संजय धानक ने बताया कि आज के इस घुटना दर्द राहत शिविर में जयपुर राजस्थान के ख्याति प्राप्त डॉक्टर विजय कुमार अटल (प्रोस्थटिस्ट ऑर्थोटिस्ट), योग थेरेपी के आर. एन. मोरे, शिवजी मोरे (कैलिपर तकनीक), मनोज जगताप (कैलिपर तकनीक) और उनके सहयोगी ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

- 213 घुटना पीड़ितों का हुआ पंजीयन

इस शिविर में घुटनों के दर्द से पीड़ित ऐसे व्यक्ति जो - 
  • दवाइयां खा-खा कर परेशान है।
  • घुटनों के ऑपरेशन से बचना चाहते है।
  • घुटनों के ऑपरेशन के बाद भी दर्द से परेशान है। 
  • चलना-फिरना, सीढियां चढ़ाना-उतारना मुश्किल हो गया है। 
  • घुटनों का ग्रीस ( साइनावियाल) खत्म हो गया है। 

          उनका परीक्षण करते हुए उचित परामर्श दिया। शिविर संयोजक आयोग के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक् पवन नाहर ने बताया कि आयोग और संगठन के माध्यम से घुटनों के दर्द से पीड़ित रोगियों को जगृति नी कैलिपर जिनकी एक पैर की कीमत 4 हजार रूपये है उसे शिविर के माध्यम से आधे दामों में उपलब्ध करवाये गये। आज के इस आयोजन में आयोग के मिडिया सेल अध्यक्ष मेघनगर के सुनील डाबी, नीलेश भानपुरिया, अलीअसगर बोहरा, पेटलावद के संतोष गुजराती, कीर्तिश जैन, रायपुरिया के गोपाल चोयल, झकनावदा के मनीष कुमट, प्रशांत मोंटू उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, चंदू प्रेमी, पंकज चौरड़िया, अलीअसगर बोहरा, नीरज सौलंकी, जिगर बसेर, मनोज उपाध्याय, ऋषि भट्ट व पेंशनर एशोसियन के मुरलीधर वर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान की। 
        शिविर के समापन में श्रीसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र घोड़ावत, बोहरा समाज सेकेट्री उद्योगपति अलिहुसैन भाई नाकेदार, पूर्व पार्षद मुस्तम भाई बोहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष फकीरचंद राठौड़, उधोगपति रजनीकांत लोढा के सानिध्य में आयोग के सदस्यों ने राजस्थान से पधारें सभी डॉक्टर का सम्मान किया गया। शिविर में बदनावर, धार, बांसवाड़ा, झकनावदा, करवड़, झाबुआ, खवासा, बामनिया, पेटलावद, रायपुरिया, रूपगढ़, मेघनगर, परवलिया सहित आस-पास के कई गाँव के लोगो ने घुटना दर्द से राहत पाई और शिविर आयोजक आयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now
DIGITAL EDITION

नवीनतम डिजिटल संस्करण

सभी देखें
डिजिटल संस्करण लोड हो रहे हैं...

🚀 सस्ते में पावरफुल वेब होस्टिंग

Hostinger पर पाएँ तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद Hosting

अभी खरीदें →
 विज्ञापन हटाएं यहाँ क्लिक करें