भारती सोनी राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

सूचना मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत राय विष्वास द्वारा दिल्ली प्रधान कार्यालय से जारी की गई है।

महिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत करने की जिम्मेदारी

झाबुआ। राष्ट्रीय सर्व स्वर्णकार महासभा (आरएसएसएम) में नारी शक्ति की लगातार बढ़ती भागीदारी पूर्णता की ओर संकेत करती है। इसी क्रम में मप्र से झाबुआ की वरिष्ठ समाजसेविका, सुशिक्षित एवं संगठन के साथ सेवा कार्यों में निपूर्ण, संकल्प ग्रुप की संयोजक श्रीमती भारती सोनी को महासभा का राष्ट्रीय महिला सचिव मनोनीत किया गया है। 
   यह मनोनयन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती भावना सोनी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष अभिभाषक शुभांगी शेरेकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभाषक जीएल सोनी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जड़े, राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र सोनी, राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीलाल सोनी तथा पूरी केंद्रीय टीम की सहमति से की गई है। यह सूचना मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत राय विष्वास द्वारा दिल्ली प्रधान कार्यालय से जारी की गई है। 
भारती सोनी राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत-Bharti Soni-National-Goldmine-General-Assembly-National-Secretary-Nominated        मनोनयन पश्चात् महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा श्रीमती भारती सोनी से आशा व्यक्त की है कि वह महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता की राह पर ले जाने हेतु हर संभव कार्य करेगी। इस मनोनयम पर उन्हें आरएसएसएम परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। उक्त जानकारी महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आकाशदीप सोनी ने दी। 
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News