विश्व शांति के लिए प्रदेश के 51 हजार स्थानों पर एक साथ होगा दीपयज्ञ

भारत देश को विश्व गुरू बनाने की पहल करने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर पूरे मप्र में 22 जून को गायंत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर यह ऐतिहासिक आयोजन करने का निर्णय गायत्री परिवार द्वारा लिया गया है,7.15 से 7.30 बजे तक सामूहिक गायत्री मंत्र जाप एवं रात्रि 7.30 से 8 बजे दीप यज्ञ होगा..

झाबुआ जिले में 1 हजार स्थानों पर दीप यज्ञ होगा 

भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए आध्यात्मिक पहल 

झाबुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश से आतंकवाद, भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं खत्म करने के लिए, विश्व शांति बनाए रखने के लिए तथा भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर हो, इस हेतु गायत्री परिवार द्वारा विशाल आध्यात्मिक पहल की जा रहीं है। जिसमें 22 जून गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर प्रदेश के 51 जिलों में 51 हजार स्थानों पर एक साथ एक समय पर दीप यज्ञ होगा। इसी के तहत झाबुआ जिले में 1 हजार घरों में दीप यज्ञ करवाया जाना गायत्री परिवार द्वारा तय किया गया है।  
विश्व शांति हेतु 22 जून को प्रदेश के 51 हजार स्थानों पर एक साथ होगा दीपयज्ञ
        यह जानकारी देते हुए गायत्री परिवार झाबुआ के जिला समन्वयक पं. घनष्याम बैरागी एवं नारी शक्ति जागरण अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नलिनी बैरागी ने बताया कि आज देश से आंतकवाद एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने की नितांत आवष्यकता है। पूरे विश्व में शांति बनी रहे, यह गायत्री परिवार का उद्देष्य के साथ संदेश भी है। साथ ही भारत देश को विश्व गुरू बनाने की भी पहल करने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर पूरे मप्र में 22 जून को गायंत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर यह ऐतिहासिक आयोजन करने का निर्णय गायत्री परिवार द्वारा लिया गया है। इसके तहत प्रदेश के गांव, शहर और कस्बों में दीप यज्ञ कर धर्म के प्रति जनजागृति भी लाई जाएगी। आज धर्म से जुड़ने की लोगों को सख्त आवष्यकता है।
एक साथ एक समय पर होगा दीप यज्ञ
पं. घनष्याम बैरागी एवं श्रीमती नलिनी बैरागी ने बताया कि इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दीप यज्ञ एक साथ एक समय पर पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। निर्धारित किए गए कार्यक्रमानुसार 22 जून को शाम 7 से 7.15 बजे तक पूजन, 7.15 से 7.30 बजे तक सामूहिक गायत्री मंत्र जाप एवं रात्रि 7.30 से 8 बजे दीप यज्ञ होगा। इसी क्रम में झाबुआ जिले में जिसमें विशेषकर जिला मुख्यालय झाबुआ सहित जिले के मेघनगर, थांदला, पेटलावद, नौगांव, परवलिया में उक्त समय पर उक्त कार्यक्रम होगा। 
जोर-शोर से की जा रहीं तैयारियां
श्रीमती नलिनी बैरागी के अनुसार उक्त भव्य आयोजन के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रहीं है। साथ ही आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है। जिलेभर में सतत लोजो से संपर्क कर इस दिन अपने घरों में उक्त आयोजन करने हेतु आव्हान किया जा रहा है। निर्धारित किए गए अनुसार प्रत्येक घर में परिवार के सदस्य पूजन पश्चात् 5 दीपक प्रज्जवलित करेंगे। बाद 24 बार गायत्री मंत्र का जाप किया जाएगा। 
मनाया जाएगा
इसके साथ ही 22 जून को झाबुआ के कॉलेज मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिवार द्वारा पं. श्रीराम शर्मा आचार्यजी का महाप्रयाण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन पं. श्रीराम शर्मा आचार्यजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर सुबह 9 बजे पंचकुंडीय यज्ञ होगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के गर्भोत्सव संस्कार एवं अन्य संस्कार संपन्न होंगे। शाम को 500 दीप यज्ञ के साथ महाआरती होगी। पश्चात् महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। पं. घनष्याम बैरागी एवं श्रीमती नलिनी बैरागी ने समस्त जिलेवासियों से आव्हान किया है कि 22 जून को अपने घरों में आवष्यक रूप से निर्धारित समय पर पूजन, गायत्री मंत्र का जाप कर दीप यज्ञ करे।
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News