डॉ. विक्रांत भूरिया और प्रकाश रांका को प्रदेश कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

डॉ. विक्रांत भूरिया को घोषणा पत्र समिति एवं प्रचार संचार समिति तथा प्रकाश रांका को उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ समिति का सदस्य नियुक्त किया गया.

जिला कांग्रेस ने राहुल गांधी एवं कमलनाथ का आभार व्यक्त किया 

राजेश थापा, झाबुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस में उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रचार एवं संचार समिति एवं घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। उद्योग एवं व्योपार प्रकोष्ठ की पूर्व उद्योग मंत्री नरेन्द्र  नहाटा को अध्यक्ष बनाया गया है वहीं झाबुआ जिले से समाजसेवी प्रकाश रांका को इसका सदस्य बनाया गया है। इसी तरह प्रचार एवं संचार समिति का अध्यक्ष राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को बनाया गया है। इसमें झाबुआ जिले के युवा नेता डॉ.विक्रांत भूरिया को प्रचार एवं संचार समिति के सदस्या के बतौर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार पूर्व में गठित घोषणा पत्र समिति में भी डॉ. विक्रांत भूरिया को घोषणा पत्र समिति का सदस्य मनोनित किया गया है। इस प्रकार झाबुआ जिले को मध्य प्रदेश की कमेटियों में जगह देकर झाबुआ जिले का विशेष ध्यान रखा गया है।
           डॉ. विक्रांत भूरिया को प्रदेश कांग्रेस से जब जो जवाबदारियां दी गई है उसका उन्होंने पूरी ईमानदारी से पालन कर अच्छे परिणाम दिये है। उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत सुश्री कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह डाबडी, रूपसिंह डामोर, विजय पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश डोशी, मानसिंह मेडा, गुरूप्रसाद अरोड़ा, नगीन शाह, चंदूभाई पडियार, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, वालसिंह मेडा, वीरसिंह भूरिया, जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट, युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव दीपक बाबरिया के प्रति आभार व्यक्त‍ किया। 

डॉ विक्रांत भूरिया और प्रकाश रांका को प्रदेश कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News