साज रंग द्वारा तांडव सीजन-3 आडिशन 1 जुलाई को, प्रदेश के 130 शहरों में होगा लाइव प्रसारण

1 जुलाई को तांडव सीजन-3, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसे एप्रोच इंडिया गॉट टेलेंट सीजन-5 की विनर रागिनी मक्कड़ इंदौर द्वारा किया जाएगा।

इंदौर के प्रख्यात ट्रेनर अलग-अलग विद्याओं के लिए लेंगे आडिशन 

झाबुआ। जिले की साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था साज रंग झाबुआ द्वारा स्थानीय थांदला गेट स्थित एकलव्य संस्कृति भवन में तांडव सीजन-3, आडिशन का वृहद आयोजन किया जा रहा है। इस ऑडिशन शो में 4 विद्याओं नृत्य, गायन, एक्टींग एवं माडलिंग का इंदौर के प्रख्यात ट्रेनर आडिशन लेंगे। जिसके आधार पर उनका सिलेक्शन किया जाएगा। इस प्रोग्राम का एसआर चेनल  के माध्यम से प्रदेश के 130 शहरों में प्रसारण भी होगा। 
      यह जानकारी देते हुए साज रंग संस्था के कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश पटेल ने बताया कि ऑडिशन-शो की तैयारियां आयोजक संस्था द्वारा जोर-शोर से की जा रहीं है। 1 जुलाई को तांडव सीजन-3, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसे एप्रोच इंडिया गॉट टेलेंट सीजन-5 की विनर रागिनी मक्कड़ इंदौर द्वारा किया जाएगा। शो को लेकर उनके झाबुआ आने की संभावना व्यक्त की जा रहीं है। इसके साथ ही शो के जजेस के रूप में दिनेश परिहार, रोहित अमेरिया, दीपिका मुंडढ़े उपस्थित रहेंगी। जिनके द्वारा शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभोगियों का उनकी विधाओं में दी गई प्रस्तुति के आधार पर सिलेक्शन होना है। प्रोड्यूसर महेश सेंगर रहेंगे एवं प्रस्तुतकर्ता कोटिल्य एकेडमी इंदौर रहेगा। 
मेगा आडिशन में होंगे शामिल 
इस आडिशन में जो प्रतिभागी सिलेक्टेड होंगे, वह आगामी समय में इंदौर में होने वाले मेगा आडिशन में भाग लेंगे। श्री पटेल ने बताया कि इस प्रोग्राम का एसआर चेनल विशेष प्रसारण दिखाएगा। एसआर के माध्यम से प्रदेश के 130 शहरो में इसका प्रसारण किया जाएगा। आडिशन में किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकते है, उन्हें अपना फार्म जमा करवाना होगा। फार्म प्राप्त करने के लिए एवं आडिशन में हिस्सा लेने के लिए साज रंग संस्था के मुकेश बुंदेला से उनके मोबाईल नं. -ः 98936-08033, आलोक रावत 98935-28012 के साथ यग्नेष मालवीय, विनय तिवारी एवं अभिषेक निनामा से संपर्क कर किया जा सकता है।  



रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News