प्रभारी मंत्री ने विवेकानंद अध्ययन केन्द्र का शुभारंभ किया , प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब मिलेगी विशेष सुविधा

पुलिस लाईन झाबुआ स्थित "विवेकानंद अध्ययन केन्द्र" जिले का एकमात्र निःशुल्क ऑनलाईन अध्ययन केन्द्र हैं, जहां पर 10 अत्याधुनिक कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा के साथ उपलब्ध हैं.
राजेश थापा, झाबुआ। जिला पुलिस लाईन परिसर में संचालित ON-LINE होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की विशेष सुविधा के लिए स्थापित नवीन "विवेकानंद अध्ययन केन्द्र" का शुभारंभ प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, द्वारा किया गया। शुभारंभ के अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा अध्ययन केन्द्र के मुख्य रजिस्टर पर शुभकामना संदेश लिख कर बधाई दी गई । 
           स्थानीय पुलिस लाईन झाबुआ स्थित "विवेकानंद अध्ययन केन्द्र" जिले का एकमात्र निःशुल्क ऑनलाईन अध्ययन केन्द्र हैं, जहां पर 10 अत्याधुनिक कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा के साथ उपलब्ध हैं। इंटरनेट हेतु Speeder कंपनी की हाईस्पीड डिस्क लगाई गई है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता दर्पण, प्रतियोगिता निर्देशिका, घटना चक्र, समसामयिकी, करंट अफेयरर्स आदि पुस्तिकाएं एवं राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर के समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया, फ्री प्रेस, पत्रिका, राज एक्सप्रेस, रोजगार निर्माण आदि उपलब्ध हैं। 


        विवेकानंद अध्ययन केन्द्र ऑनलाईन एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सभी के लिए उपलब्ध है। अध्ययन केन्द्र में केवल बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए भी पृथक से समय आरक्षित किया गया है.










अध्ययन केन्द्र के मुख्य रजिस्टर पर शुभकामना संदेश लिखा 

रहें हर खबर से अपडेट झाबुआ न्यूज़ के साथ


Google News