ब्रेकिंग न्यूज़
झाबुआ पुलिस की कार्रवाई: स्कोडा कार में छिपाकर लाई जा रही थी बीयर और व्हिस्की की खेप, यूपी का तस्कर गिरफ्तार | मोदी सरकार ने झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना को दिया प्रधानमंत्री उत्कृष्टता सम्मान, 'हर घर जल' और 'मोटी आई अभियान' से बदली आदिवासी अंचल की तस्वीर | झाबुआ पंचायत घोटाला: ऑडिट रिपोर्ट ने खोली पोल, पंचायत कर्मचारियों ने करोड़ों का किया घोटाला, तीन कर्मचारी निलंबित, FIR दर्ज | शराबबंदी से लेकर जमीन के अधिकार तक: झाबुआ के आदिवासियों ने उठाई मुखर आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | झाबुआ के साहित्यिक दिग्गज यशवंत भंडारी को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि, काशी हिंदी विद्यापीठ ने किया सम्मानित | एबीवीपी ने पीजी कॉलेज में अराजकता का आरोप लगाया, आंदोलन की दी चेतावनी | झाबुआ: हाथीपावा पहाडी तार फेंसिंग में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू | झाबुआ में ASR म्यूजिक का आगाज, भीली बोली में पहला गीत 'रेलगाड़ी' हुआ रिलीज | अर्जुन डामोर एक्सीडेंट केस: सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए आरोपी की गुजरात से गिरफ्तारी, वाहन भी जब्त | डीजे विवाद पर पुलिस का एक्शन, 32 पर नामजद 150 अन्य पर एफआईआर और 6 पर जिला बदर की कार्यवाही | झाबुआ सैनिक भर्ती : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर एसबीआई ,आईडीबीआई बैंक में मिलेगी नियुक्ति | श्रृंगेश्वर धाम बनेगा भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र , 6.3 करोड़ की योजना से विशाल घाट और प्राचीन मंदिर तक होगी आसान पहुंच | दो दिवसीय युवा शिविर आयोजित, जनजातीय युवा संस्कृति, समाज सुधार पहलुओं पर प्रशिक्षित | झाबुआ की जयतिका परमार का ऑस्ट्रेलिया में कला प्रदर्शन के लिए चयन | संत श्री खूम सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि पर समाज सेवा का संकल्प | झाबुआ में दो दिवसीय मेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन | झाबुआ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त | श्री तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन | जिला स्तरीय भव्य रोजगार मेला 5 और 6 फरवरी को : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर | बिरसा मुंडा क्रिकेट कप 2025: झाबुआ में क्रिकेट का ग्रैंड इवेंट | गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया | कलेक्टर नेहा मीना राष्ट्रपति द्वारा "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024-25" से सम्मानित | सजेलिया में हुई निर्मम हत्या का खुलासा | एमपीपीएससी 2022: अंगलियापाड़ा के विकास गरवाल ने पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी | ड्रोन से होगी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सुरक्षा, आधुनिक तकनीक से लैस निगरानी शुरू | इंदौर पब्लिक स्कूल- झाबुआ कैंपस में शिक्षण और अन्य पदों के लिए भर्ती | स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन | श्रीरामशरणम् झाबुआ में राम नाम दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 9832 लोगों ने ली दीक्षा | भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट में गीता भूरिया ने झाबुआ की आदिवासी कला और संस्कृति का सम्मान बढ़ाया, बनी "बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर" विजेता | झाबुआ पुलिस ने खोए हुए 230 मोबाइल बरामद कर लौटाए, अब तक 55 लाख रुपये के 400 मोबाइल हुए है बरामद | झाबुआ में 10 जनवरी से टेनिस बॉल क्रिकेट मीडिया ट्रॉफी का आयोजन, आठ टीमें लेंगी भाग | जैविक खेती के सामाजिक-उद्यमी उपक्रम झाबुआ नेचुरल्स की शुरुआत: किसानों ने खोला स्वयं का उपक्रम | आजाद युवा मित्र मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पंद्रहवां खेल महोत्सव आयोजित | झाबुआ पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया | झाबुआ में 'खुमसिंह महाराज नो मेला' और शौर्य यात्रा, धर्मांतरण और लव जिहाद पर रोक लगाने का आह्वान | झाबुआ जिले में ऐतिहासिक वीर सावरकर फुटबॉल ट्रॉफी और भगवा चौक स्पोर्ट्स लीग का आयोजन | ब्रेकिंग न्यूज़: राष्ट्रीय शोक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, झाबुआ की प्राचार्य विवादों में

गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग पर दीप यज्ञ के साथ महाआरती एवं महाप्रसादी का हुआ आयोजन

महिलाओं द्वारा मां गायत्री, पं. श्री राम आचार्यजी एवं मां भगवतीदेवी शर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन किया गया वहीं पुरूषों ने समीप स्फटिक शिव मंदिर में भगवान शिवजी के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर गायत्री मंत्रोच्चार के साथ शिव मंत्रोच्चार कर पूजन की.

जिले में 1 हजार से अधिक एवं झाबुआ में 500 घरों में संपन्न हुआ दीप यज्ञ

झाबुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पूरे प्रदेश  में 22 जून को गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के उपलक्ष में दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। इसी क्रम में झाबुआ जिले में 1 हजार से अधिक एवं झाबुआ शहर में 500 से अधिक घरों में दीप यज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्थानीय कॉलेज मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर उक्त कार्यक्रम शाम 7 से 8 बजे के बीच हुआ। पश्चात् महाआरती एवं महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया।  
       यह जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के जिला समन्वयक पं. घनष्याम बैरागी ने बताया कि गंगा जयंती एवं गंगा दषहरा के उपलक्ष में गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग पर जहां सुबह गर्भात्सव संस्कार (पुंसवन संस्कार) एवं पचंकुंडीय यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें करीब 90 महिलाएं शामिल हुई। पश्चात् शाम 7 से 8 बजे के बीच मंदिर में दीप यज्ञ रखा गया। सर्वप्रथम पं. घनष्याम बैरागी द्वारा उपस्थित सभी गायत्री परिजनों एवं युवाओं को गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही बताया कि आज वेद माता मां गायत्रीजी का आराधना करने का विषेष दिन है। इसके साथ ही आज गुरूदेव आचार्य पं. श्री राम शर्मा आचार्यजी का महाप्रयाण दिवस भी है, इसलिए आज पूजा-अर्चना करने से काफी पुण्य लाभ प्राप्त होगा एवं अपार सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
दीप प्रज्जवलित किए गए
इसके पश्चात् समस्त गायत्री परिजनों, जिसमें महिला-पुरूषों के साथ युवाओं द्वारा मंदिर परिसर में दीप प्रज्जवलित किए गए। महिलाओं द्वारा मां गायत्री, पं. श्री राम आचार्यजी एवं मां भगवतीदेवी शर्मा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन किया गया वहीं पुरूषों ने समीप स्फटिक शिव मंदिर में भगवान शिवजी के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर गायत्री मंत्रोच्चार के साथ शिव मंत्रोच्चार कर पूजन की। दीप यज्ञ नारी शक्ति जागरण अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती नलिनी बैरागी द्वारा संपन्न करवाया गया। इसके साथ ही इसी दौरान निर्धारित किए गए समय पर झाबुआ में 500 घरों एवं पूरे जिले में 1 हजार घरों में भी गायत्री माताजी, के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ घरों के द्वारां-आंगनों में भी दीप प्रज्जवलित कर पूजन कर गायत्री मंत्रो का उच्चारण किया गया। जिससे पूरे जिले में धर्म के प्रति अपनी अपार आस्था एवं श्रद्धा का लोगों ने संदेश दिया। 
महाआरती एवं महाप्रसादी का हुआ आयोजन
रात्रि 8 बजे गायत्री शक्तिपीठ पर महाआरती हुई। पहले वेद माता गायत्रीजी की आरती की गई। पश्चात् भगवान शिवजी की आरती कर संयुक्त रूप से सभी द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। इसके पश्चात् महाप्रसादी के रूप में 50 किलो केसरिया भात श्रद्धालुओं को वितरित की गई। संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार की महिला श्रीमती मनोरमा डावर, किरण निगम, मोना भट्ट ‘स्मृति’, कृष्णा शेखावत, कृष्णा शर्मा, पार्वती लष्करे, श्रीमती सोनी, प्रेमलता शुक्ला, लीना नागर के साथ पुरूषों में प्रकाश डावर, शातिलाल लष्करे, सुरेश निगम, राजेश नागर, ऋतुराजसिंह राठौर, देवेन्द्र पटेल आदि उपस्थित थे। 

व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

© 2024झाबुआ न्यूज़ सर्वाधिकार सुरक्षित. Made with ♥ by ULATHEME

DMCA.com Protection Status